'पठानों से कहना चौहान आ रहा है', अजय देवगन ने उड़ाया शाहरुख का मजाक? आपस में भिड़े फैंस
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म का एक डायलॉग उनके और शाहरुख खान के फैंस को लड़ाने की वजह बन गया है। लोग अजय के इस डायलॉग को शाहरुख खान के किरदार और उनके ट्रेलर में असल जिंदगी का टच देने वाले स्टाइल से जोड़कर देख रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'चौहान' अनाउंसमेंट के साथ ही सुर्खियों में आ गई है। अजय देवगन एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आएंगे। फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो काफी धमाकेदार था, लेकिन इसकी रिलीज के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर अजय देवगन और शाहरुख खान के फैंस आपस में भिड़ते नजर आए। दरअसल अनाउंसमेंट वीडियो का एक डायलॉग है, जिसे लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। क्या है नीरज यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पूरा मामला, चलिए समझते हैं।
अजय देवगन के डायलॉग पर बवाल
फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में अजय देगवन सीधे कैमरा में देखकर कहते हैं- पठानों से कहना चौहान आ रहा है। इस लाइन को दर्शक अजय देवगन की शाहरुख खान को चुनौती मानकर चल रहे हैं। वजह यह कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था। यह ट्रेंड भी शाहरुख खान की इंडस्ट्री में फिर से वापस लाए हैं। उनकी फिल्म पठान और जवान, दोनों के ट्रेलर में उन्होंने ऐसे डायलॉग डाले थे, जो उनकी असल जिंदगी का रेफरेंस देते नजर आते हैं। अब अजय देवगन का यह डायलॉग र्चर्चा में है।
कमेंट बॉक्स में क्या बोली ऑडियंस?
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- शाहरुख सोच रहा होगा कि मुझे क्यों तोड़ा। वहीं दूसरे ने लिखा- हे भगवान, मुझे यह आदमी बहुत पसंद है। शाहरुख खान को उंगली करना सबसे मस्त डायलॉग था। एक यूजर ने लिखा- सीधा शाहरुख को स्लैम किया है। एक शख्स ने लिखा- पठानों से कहना चौहान आ रहा है, यह एपिक था। कितनों को मिर्ची लग गई होगी इस डायलॉग से। एक यूजर ने लिखा- सीधा शाहरुख खान पर हमला किया है। इसी तरह के ढेरों कमेंट और पोस्ट लोगों ने सोशल मीडिया पर किए हैं ज कि वायरल हैं।
प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया है?
जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म 'चौहान' सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी। अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन की जयंती पर इस फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है। वीडियो में कश्मीर में दंगों का सीन दिखाया गया है। एक तरफ सेना की टुकड़ी खड़ी है और दूसरी तरफ विशाल भीड़ जो पथराव कर रही है। फिर अचानक अजय देगवन की एंट्री होती है जो कि एक बड़े से स्पीकर पर 'जुम्मा चुम्मा दे दे' सॉन्ग चलाते हुए भीड़ की तरफ बढ़ने लगते हैं। फिल्म काफी प्रॉमिसिंग लग रही है, लेकिन इसके ताजा अपडेट्स का दर्शकों को इंतजार रहेगा।


