‘चक दे इंडिया’ की लड़कियों ने भी वायरल ट्रेंड पर बनाई रील, सफेद बालों वाली एक्ट्रेस को पहचाना?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चक दे इंडिया की एक्ट्रेस ने वायरल रील पर अपना वीडियो बनाकर शेयर किया है। करीब 20 साल बाद इन एक्ट्रेस को ऐसे देख इनके फैंस खुश हैं। सालों में इतनी बदल गई हैं हॉकी खेलने वाली ये एक्ट्रेसेज। एक तो आप पहचान भी नहीं पाओगे।

chak de india actress chitranshi rawat, tanya abrol and shubhi mehta made a video on viral reel watch here
चक दे इंडिया की एक्ट्रेसेज ने बनाया वायरल रील पर वीडियो

सोशल मीडिया पर कई ऐसी रील्स वायरल होती हैं जिन्हें बॉलीवुड सेलेब्स भी फॉलो करते नजर आते हैं। ऐसी ही एक रील पसंद की जा रही है जिस पर अनुपमा खेर समेत कई सेलेब्रिटीज ने वीडियो बनाया है। दरअसल, हाल में CJP प्रोटेस्ट के दौरान एक रील वायरल हुई थी जिसमें कुछ इंफ्लुएंसर 'तेरी गलियों में' गाने पर अपना अलग अंदाज दिखाते नजर आए। अब शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया की एक्ट्रेसेज ने भी इस रील को रीक्रिएट किया है। उनका ये अंदाज देख यूजर्स हैरान हैं। साथ ही इतने सालों में ये एक्ट्रेसेज अब इतनी बदल गई हैं।

चक दे इंडिया की एक्ट्रेसेज ने बनाई रील

साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया में हॉकी प्लेयर बलबीर कौर का किरदार निभाने वाली तान्या अबरोल ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्हें फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेसेज चित्रांशी रावत और शुभी मेहता के साथ 'तेरी गलियों में' पर रील बनाते हुए देखा जा सकता है। चित्रांशी वहीं हैं जिन्हें आपने कोमल चौटाला और शुभी को गुंजन लखानी के किरदार में देखा था। फिल्म में हॉकी खेलते नजर आने वाली ये एक्ट्रेसेज अब रील बना रही हैं। सोशल मीडिया पर इनकी ये फनी रील वायरल हो गई है और यूजर्स ने उन्हें इतने सालों बाद साथ देखकर बदले लुक पर हैरानी जताई है।

20 साल से साथ हैं चक दे इंडिया की ये लड़कियां
फिल्म चक दे इंडिया को 19 साल का समय हो गया है। लेकिन ये एक्ट्रेस साल 2006 से फिल्म की शूटिंग में लग गई थीं। ऐसे में इनकी दोस्ती ने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इन सालों में चक दे इंडिया की ये लड़कियां इतना बदल गई हैं। फिल्म में अपनी अलग छाप छोड़ने वाली शुभी ने अपने बाल सफेद करवा लिए हैं। उन्हें इस लुक में देखकर फैंस पहचान नहीं पाए। वहीं चित्रांशी और तान्या पहले नजर आ चुकी हैं।

चक दे इंडिया की एक्ट्रेसेज से पहले अनुपम खेर ने बनाया वीडियो
बता दें, सोशल मीडिया पर CJP प्रोटेस्ट के दौरान बनाया गया रील बहुत वायरल हो रहा है। हाल में अनुपम खेर ने अपने अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया था। उनके साथ रणवीर शौरी और बोमन ईरानी नजर आए थे। उनके इस वीडियो को मिलियन व्यूज मिले। लेकिन क्या आप इस वीडियो की असलियत जानते हैं? दरअसल, इस गाने पर रील बनाने का ट्रेंड टिक-टॉक के समय में मिस्टर फैजू के नाम से मशहूर इंफ्लुएंसर फैजल शेख ने शुरू किया था और इसी ट्रेंड से वो वायरल भी हुए थे। अब ये ट्रेंड वापस आ गया है और सेलेब्रिटी भी इस पर वीडियो बना रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।