
तुम मेरी मेड लगती हो, चेहरा बिगाड़ दूंगा… वकील ने बताया, सेलिना जेटली ने क्यों किया पति के खिलाफ केस
Celina Jaitly Case: सेलिना जेटली की वकील ने बताया है कि ऐसा क्या था जिससे मजबूर होकर सेलिना को अपने पति के खिलाफ केस करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पीटर सेलिना के साथ किस तरह की हरकतें करता था।
सेलिना जेटली अपने पति पीटर हॉग पर घरेलू हिंसा का केस कर चुकी हैं। उन्होंने अपने नुकसान के एवज में 50 करोड़ रुपये और कई दूसरे खर्चों की मांग की है। अब सेलिना की लीगल टीम ने इश केस की और डिटेल दी है। बताया है कि सेलिना इस प्रताड़ना देने वाली शादी में फंसी हुई हैं और अपने बच्चों की कस्टडी पाने की ठान रखी है। लॉयर ने बताया कि सेलिना डिप्रेशन में थी तो पति ने प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली। वह उन्हें मेड कहकर बेइज्जत करते थे।
लंबे समय से चल रहा शोषण
सेलिना की तरफ से करंजवाला एंड कंपनी केस लड़ रही है। फर्म की प्रिसिंपल असोसिएट निहारिका करंजवाला मिश्रा ने हिंदुस्तान टाइम्स को केस के बारे में बताया, 'यह घरेलू हिंसा का केस है। उनकी शादी में लंबे समय से शारीरिक और मानसिक क्रूरता, जोर-जबरदस्ती और चालबाजी रही है। इसके अलावा सेलिना को फाइनैंशियल रूप से कंट्रोल करना और दूसरे लोगों से अलग करने का भी मामला है, खासकर 2017 में जबसे उनके पेरेंट्स की डेथ हुई है।'
बहलाकर प्रॉपर्टी की अपने नाम
निहारिका ने बताया कि मुंबई में उनके फ्लैट के लिए एक अलग से सिविल प्रोसीडिंग चल रही है। निहारिका बताती हैं, '2017 में पेरेंट्स और एक बच्चे के निधन के बाद जब वह कठिन दौर से गुजर रही थीं तो उन्हें दुख की वजह से कुछ वक्त तक डिप्रेशन रहा। पीटर ने सेलिना को बहलाकर उनकी मुंबई की प्रॉपर्टी अपने नाम करने पर मजबूर किया। इस तरह का व्यवहार उनकी शादी चलता रहा है। आखिरकार एक पॉइंट आ गया जहां बहुत हो गया तो सेलिना वहां से आ गईं और लड़ने का फैसला लिया।'
चेहरा खराब करने की देता था धमकी
निहारिका ने बताया कि सेलिना के साथ शारीरिक शोषण भी किया गया। वह इस साल अक्तूबर में मुंबई वापस भागकर आई हैं। निहारिका ने दावा किया, 'पीटर लगातार उन्हें धमका रहा था। बहुत क्रूरता से पेश आ रहा था। जब वे दोनों साथ में बाहर जाते तो बोलता, 'तुम मेरी मेड जैसी दिखती हो और लोग सोचेंगे कि मैं हाउसहेल्प के साथ घूम रहा हूं।' वह धमकी देता था, 'मैं तुम्हारा चेहरा बिगाड़ दूंगा।' उनकी शादी बहुत कठिनाई भरी रही है।'
बच्चों से कर सकती हैं एक घंटे बात
निहारिका ने बताया कि सेलिना के बच्चे ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं। उनकी कस्टडी का केस भी फाइल किया गया है। पीटर ने ऑस्ट्रेलिया में तलाक का केस किया है जिसे सेलिना लड़ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया कोर्ट ने सेलिना को अपने बच्चों से बात करने के लिए रोज एक घंटे का समय दिया है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




