'तुमने उसे छोड़ क्यों नहीं दिया?' एक्ट्रेस ने बताया शादी में 15 साल तक क्यों झेले जुल्म?
सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि क्यों 15 साल तक पति के हाथों जुल्म सहने के बाद भी उन्होंने उसे तलाक नहीं दिया। सेलिना के इस पोस्ट की जमकर तारीफ हो रही है।

पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ पिछले साल नवंबर के महीने में घरेलू हिंसा, क्रूरता और हेरफेर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति पीटर ने शादी के 15 सालों में उनपर कई तरह के जुल्म किए। अब सेलिना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया जो अक्सर हिंसा के सर्वाइवर्स से पूछा जाता है- आपने उसे छोड़ क्यों नहीं दिया? सेलिना ने अपने पोस्ट में लिखा सच्चाई जितना लोग सोचते हैं उससे बहुत ज्यादा कठिन है।
सेलिनी जेटली ने अब्यूज सर्वाइवर के लिए लिखा पोस्ट
सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट की शुरुआत कुछ इस तरह की- #abusesurvivor : तुम वहां से निकल क्यों नहीं गईं? एक सवाल जिसका जवाब देते-देते सर्वाइवर्स थक चुके हैं। एक सफल, शिक्षित व्यक्ति 15 साल तक एक हिंसक वैवाहिक जीवन में क्यों रहता है? मैंने खुद से भी यही सवाल पूछा है।
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा- पहली घटना के बाद मैं क्यों नहीं चली गई? या दूसरी... तीसरी... क्या मैं अंधी थी? कमजोर? आदत पड़ गई थी? सच जितना लोग सोचते हैं उससे ज्यादा कठिन है।
सेलिना बोलीं- अब्यूज शायद ही कभी हिंसा से शुरू होता है
सेलिना ने अपने पोस्ट बताया कि अब्यूज शायद ही कभी हिंसा से शुरू होता है। ये प्यार, इंटेनसिटी और वादे से शुरू होता है। धीरे-धीरे निर्भरता बनती है। आपको लगता है आप फ्यूचर बना रहे हैं। फिर कुछ बदल जाता है। लेकिन ये लगातार नहीं चलता है। अच्छे दिन भी होते हैं, माफी मांगी जाती है, आंसू बहते हैं। बदलाव जो बिल्कुल असली लगने लगते हैं। आशा होती है और आशा की लत लग जाती है।
सेलिना ने बताया कैसे गिरने लगता है कॉन्फिडेंस
सेलिना ने कहा कि मानसिक और बोले जाने वाले अब्यूज कोई घाव नहीं छोड़ते हैं। आपको कॉन्फिडेंस गिरने लगता है। आप एडजस्ट करते हैं, फिर आप ओवर एडजस्ट करने लगते हैं। फिर खुद से सवाल करने लगते हैं। पहली बार घटना आपको हैरान करती है। पांचवी बार आप कंफ्यूज होते हैं और 10वीं बार आपको ये नॉर्मल लगने लगता है।
सेलिना ने अपने पोस्ट में लिखा- डर कई लेयर में होता है: परिवार तोड़ना, बच्चों को चोट पहुंचाना, फाइनेंशियल अस्थिरता, नए सिरे से शुरू करना, अकेला होना। फिर आप इस दुनिया में बच्चे ले आते हैं। मेरे 4G। मेरे 4 सबसे बड़े तोहफे। फैसले अब सिर्फ आपके बारे में नहीं रहते। आप बचपन की सुरक्षा करने लगते हैं। स्थिरता, जो आपको सुरक्षा लगती है। एसेट्स मर्ज हो जाते हैं। कंट्रोल शिफ्ट हो जाता है। इंडिपेंडेंस कॉम्प्लिकेटेड हो जाती है। अचीवमेंट आपको मैनिपुलेशन से नहीं बचाती। डिग्री गैसलाइटिंग नहीं रोकती। पब्लिक स्ट्रेंथ प्राइवेट एरोजन को नहीं रोकती।
क्यों सालों तक अब्यूजिव शादी में रहते हैं लोग?
सेलिना ने लिखा आपको लगता है कि आप इसे ठीक कर लेंगे और ज्यादा प्यार करने लगेंगे और एडजस्ट करेंगे, ज्यादा बलिदान देंगे। खासकर तब जब आपको ये सिखाया गया हो कि शादी किसी भी कीमत पर पवित्र है।
सेलिना ने लिखा कि अब्यूज हमेशा फिजिकल नहीं होता है। कभी-कभी ये साइलेंस, अपमान, कंट्रोल,आइसोलेशन,आपको अपनी यादों पर शक करवाना होता है। मैंने इसे हर रूप में अनुभव किया है। तो 'तुमने बस छोड़ क्यों नहीं दिया?' पूछने की बजाय पूछिए कि सफल, बुद्धिमान पुरुषों और महिलाओं को क्या सालों तक फंसा रखता है। नाकाबिलियत नहीं... साइकोलॉजिकल वारफेयर। अगर आप अभी उसमें फंसे हैं, मैं आपको देख रही हूं। अगर आपने छोड़ दिया, मैं आपका सम्मान करती हूं।अगर आप चुपचाप तैयारी कर रहे हैं, मैं आपको समझती हूं।स्ट्रेंथ हमेशा तुरंत छोड़ने जैसी नहीं दिखती। कभी-कभी यह तब तक सर्वाइव करने जैसी दिखती है जब तक आप कर सकें।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


