सेलिना जेटली ने पति पीटर हॉग पर लगाए घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप, मांगे 50 करोड़ रुपये
Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हॉग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति ने फिजिकली, मेंटली और सेक्शुअली प्रताड़ित किया है।

सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हॉग पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मुंबई (अंधेरी) के जूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के पास सेलिना के पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस आने की रिपोर्ट्स हैं। सेलिना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के अलावा कई और गंभीर आरोप लगाए हैं और 50 करोड़ रुपये की मांग की है। उन्होंने तीनों बच्चों की कस्टडी भी मांगी है जो कि अभी ऑस्ट्रेलिया में उनके पति के पास हैं। इस मामले पर सेलिना की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
सेलिना ने मांगे 50 करोड़
पीटर हॉग ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास), एससी ताड्ये के समक्ष सेलिना जेटली के पति पीटर हॉग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस वेरिफिकेशन और नोटिस के लिए आया था। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सेलिना जेटली ने अपनी इनकम के सोर्स और प्रॉपर्टी के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की है।
पति पर लगाए हैं ये गंभीर आरोप
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 47 साल की सेलिना ने याचिका में अपने 48 साल के पति पीटर हाग को आत्ममुग्ध, खुद में ही खोया रहने वाला इंसान बताया है। सेलिना का कहना है कि पति के मन में उनके या बच्चों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। सेलिना का यह भी आरोप है कि उनके पति ने इमोशनल, फिजिकल, सेक्शुअल और मौखिक रूप से उन्हें बहुत प्रताड़ित किया है। इस वजह से उन्हें अपना ऑस्ट्रेलिया का घर छोड़कर भारत भागकर आना पड़ा। सेलिना ने 10 करोड़ रुपये मंथली मेंटेनेंस की मांग की है। साथ ही कोर्ट से गुजारिश की है कि पीटर को उनके मुंबई वाले घर ना आने दिया जाए। सेलिना के तीनों बच्चो ऑस्ट्रेलिया में पीटर हॉग के पास हैं, उन्होंने बच्चों की कस्टडी भी मांगी है।
कब हुई थी सेलिना और पीटर हॉग की शादी
सेलिना जेटली ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के होटेलियर, आंत्रप्रिन्योर पीटर हॉग से शादी की थी। उन्होंने 2012 में ट्विन्स को जन्म दिया। फिर दोबारा उनके ट्विन्स हुए जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई। सेलिना इस वजह से काफी परेशान रही थीं।
भाई की वजह से भी परेशान हैं सेलिना
सेलिना जेटली पूर्व मिस इंडिया विनर रह चुकी हैं। बीते कुछ वक्त से वह अपने भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली की वजह से परेशान हैं। उनका कहना है कि सितंबर 2024 से यूएई में उनके भाई को अवैध तरीके से हिरासत में लेकर रखा गया है। सेलिना काफी वक्त से अपने भाई से जुड़े पोस्ट कर रही हैं। इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्राल्य की तरफ से कहा गया था कि भारतीय अधिकारी सेलिना जेटली के भाई की मदद के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




