ट्विशा शर्मा केस ने ताजा किए सेलिना जेटली के जख्म, लोगों से की अपील- अगर आपकी बेटी…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सेलिना जेटली ने ट्विशा शर्मा केस पर पोस्ट लिखा है। बताया कि बंद दरवाजों के पीछे हिंसा ऐसी होती है कि कई बार लोगों को बाहर से सब खूबसूरत दिखता है पर इंसान अंदर खोखला हो रहा होता है।

celina jaitley post on twisha sharma case

सेलिना जेटली ने ट्विशा शर्मा केस के बहाने घरेलू हिंसा और महिलाओं के शोषण पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपनी स्थिति को उससे जोड़ा और बताया कि कैसे वह अंदर ही अंदर घुटती रही हैं। सेलिना ने मां-बाप से रिक्वेस्ट की कि अगर उनकी बेटी मदद का हाथ बढ़ाए तो उसे वापस ले आएं। बता दें कि सेलिना जेटली अपने पति पीटर हॉग पर शोषण के कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उनके तलाक का केस कोर्ट में है।

हर जख्म शरीर पर नहीं होता

सेलिना लिखती हैं, शादी जरूरी ही नहीं हमेशा खुशहाल ही हो। कभी-कभी सबसे बुरी हिंसा वो होती है जिसे कोई देख नहीं पाता। ट्विशा शर्मा के दिल तोड़ने वाले मामले ने सबको झकझोर दिया है। एक पढ़ी-लिखी, खूबसूरत और काबिल लड़की, जिसकी जिंदगी धीरे-धीरे मानसिक प्रताड़ना, अकेलेपन, दर्द और बंद दरवाजों के पीछे होने वाली हिंसा में समा गई। सबसे दुखद बात ये रही कि जब उसका परिवार अपनी बेटी के लिए जवाब, पोस्टमार्टम और इंसाफ मांग रहा था, तब कुछ लोगों को पौधों में पानी न डाले जाने जैसी बातें ज्यादा परेशान कर रही थीं। यही तो डरावनी सच्चाई है। कई बार औरतों का दर्द इतना सामान्य मान लिया जाता है कि धीरे-धीरे उनकी तकलीफ लोगों को दिखनी ही बंद हो जाती है। शादी हमेशा हैपिली एवर आफ्टर नहीं होती। कभी-कभी सबसे खराब वॉइलेंस वो होती है जो किसी को दिखती नहीं। हर जख्म शरीर पर नहीं होता।

लोग सोचते हैं जिंदगी खूबसूरत है लेकिन...

कई बार यह अलग कर देना होता है। कभी-कभी यह आपकी दुनिया से आपको अलग करना होता है। कई बार आप परदेश में होते हैं जहां परिवार साथ नहीं होता, कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं होता, कहीं जाने का रास्ता नहीं बचता। कभी आपको ही ये महसूस कराया जाता है कि गलती आपकी है, आपका दर्द सिर्फ एक परेशानी है। कभी बंद दरवाजों के पीछे आपको बेइज्जत किया जाता है जबकि दुनिया सोचती है कि आपकी जिंदगी कितनी खूबसूरत है।

नहीं चाहती थी कि बच्चों को तकलीफ हो

मेरे केस में मेरे माता-पिता पहले ही चल बसे थे, मैं फाइनैंशियली इंडिपेंडेंट नहीं थी और सबसे बड़ी बात मेरे तीन छोटे बच्चे थे। बहुत-सी महिलाओं की तरह मैं भी जरूरत से ज्यादा समय तक उस रिश्ते में बनी रही क्योंकि मुझे लगता था कि परिवार को बचाकर रखना ही सही है। मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चों को तकलीफ हो। मेरे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं थी और सच कहूं तो मुझे यह मानने में शर्म थी कि मैं कितनी अकेली हो गई हूं।

खुद पर ही शक होने लगता है

अकेलापन समय के साथ मुझमें गहराई तक उतरता चला गया। घर की दीवारें भारी और खामोश लगने लगीं। पता नहीं चलता कि दिन कब गुजर जाते और फिर आपको अपने ही वजूद पर शक होने लगता। घर की दीवारें और ज्यादा खामोश और भारी लगने लगती हैं। आप खुद को समझाने लगते हैं कि बस किसी तरह जीते रहना ही जिंदगी है। जैसे मैं इस तस्वीर में हूं।

मां-बाप, परिवारवालों से अपील

मेरा दिल ट्विशा शर्मा के परिवार के साथ है… और उन हर महिलाओं के साथ भी, जो बंद दरवाजों के पीछे चुपचाप सब सह रही हैं। मां-बाप, दोस्त और परिवारवालों से बस इतनी गुजारिश है, अगर आपकी बेटी मदद के लिए हाथ बढ़ाए तो उसे वापस अपने पास ले आइए। शोषण को उसे निगलने मत दीजिए

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडट्विशा शर्मा केस के बाद सेलिना जेटली ने लोगों से की अपील- अगर आपकी बेटी मदद…