सेलेब्स जिनका ज्योतिष में है अटूट यकीन, फिल्मों से लेकर यात्रा तक में देखते हैं मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान
share

शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जानिए जिनका ज्योतिष और अंकशास्त्र में है अटूट विश्वास।

Ekta Kapoor to Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन से लेकर एकता कपूर तक, सेलेब्स जिनता ज्योतिष में है अटूट विश्वास।

फिल्ममेकिंग जहां दर्शकों के लिए मनोरंजन का जरिया है, वहीं दूसरी तरफ एक्टर्स और फिल्ममेकर्स के लिए करोड़ों का जुआ भी है। सिनेमा जगत में हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तमाम लोगों की किस्मत का फैसला होता है। एक्टर्स हों या फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों के हिट होने की संभावना ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए हर तरीका आजमाते हैं। आंकड़ेबाजी और रिसर्च एंड एनालिसिस के अलावा ज्योतिष से जुड़ी हर संभावना पर भी गौर किया जाता है। इंडस्ट्री में कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स हैं जिनका ज्योतिष पर अटूट भरोसा है। आज ऐसे ही कुछ सेलेब्रिटीज के बारे में जानते हैं।

एकता कपूर

लिस्ट में पहला ही नाम एकता कपूर का है। एकता कपूर ज्योतिष और अंकशास्त्र को मानने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। वह अपने हर सीरियल और फिल्म का नाम 'K' अक्षर से शुरू करने के लिए जानी जाती थीं। 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' के अलावा उन्होंने अपने महाभारत सीरियल का नाम भी 'कहानी महाभारत की' कर दिया था। इसके अलावा वह अपने प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग और रिलीज डेट भी ज्योतिषीय गणना के अनुसार तय करती हैं। एकता कपूर के हाथों में ढेरों अंगूठियां इस बात का सबूत हैं कि वह इसमें कितना यकीन करती हैं।

करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर भी लंबे वक्त तक न्यूमरोलॉजी से प्रभावित रहे हैं। ज्योतिषीय सलाह के चलते ही उन्होंने अपनी हर फिल्म का नाम 'K' से शुरू करना तय किया था। 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' ऐसे ही कुछ उदाहरणों में से हैं। हालांकि बाद में करण जौहर ने पैटर्न बदला और अब वह शुभ तिथियों और मुहूर्तों पर पूरा भरोसा करते हैं।

राकेश रोशन

लंबे वक्त तक राकेश रोशन ने भी K अक्षर से शुरू होने वाली फिल्मों पर पैसा लगाया है। कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, क्रिश, और काबिल जैसी राकेश रोशन की कई फिल्में हैं जिनके नाम क अक्षर से शुरू होते हैं, दिलचस्प बात यह थी कि ये सारी हिट भी रहीं। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि लिस्ट में सिर्फ फिल्ममेकर्स हैं तो आप गलत हैं। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड एक्टर्स भी शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन का ज्योतिष और रत्नों पर अटूट विश्वास है। जब उनका बुरा दौर चल रहा था तब ज्योतिषीय सलाह पर उन्होंने नीलम और पन्ना पहनना शुरू किया था। अमिताभ बच्चन भी अपनी फिल्मों की रिलीज और विदेश यात्राओं के लिए आज भी शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हैं।

शाहरुख खान

अमिताभ बच्चन की तरह शाहरुख खान भी अंकशास्त्र में यकीन रखते हैं। शाहरुख खान का लकी नंबर 555 है और यह आपको उनकी जिंदगी में हर जगह दिख जाएगा। गाड़ी की नंबर प्लेट से लेकर अपने पर्सनल स्टाफ के फोन नंबर्स तक में शाहरुख यह पक्का करते हैं कि 555 जरूर आए। इसके अलावा शाहरुख खान भी अपनी फिल्मों की रिलीज में शुभ तारीख देखते हैं।

सलमान खान

सलमान खान पिछले कई सालों से अपने हाथ में फिरोजा पहनते हैं। उनका हेवी ब्रेसलेट उनकी पहचान बन चुका है। सलमान खान को यह ब्रेसलेट उनके पिता ने गिफ्ट किया था और वह इसे अपना लकी चार्म मानते हैं। सलमान खान का मानना है कि उनका यह ब्रेसलेट उन्हें बुरी नजर से बचाता है।

अजय देवगन

अजय देवगन ने ज्योतिष और अंकशास्त्र के चलते ही अपने सरनेम की स्पेलिंग बदली थी। उन्होंने अपने नाम से 'a' हटाकर Devgan से Devgn कर लिया था। इसके अलावा वह अपनी उंगली में पीला पुखराज पहनते हैं और फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर ज्योतिष और अंकशास्त्रियों से सलाह लेते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसेलेब्स जिनका ज्योतिष में है अटूट यकीन, मुहूर्त देखे बिना नहीं करते हैं ये काम