
क्या 'बॉर्डर-2' तोड़ पाएगी 'बॉर्डर' का रिकॉर्ड? सुनिए प्रोड्यूसर ने दिया सवाल का क्या जवाब
Border 2: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 बॉक्स ऑफिस पर क्या साल 1997 में आई फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? जानिए यह सवाल जब मूवी की प्रोड्यूसर से पूछा गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर-2' इन दिनों चर्चा में है। सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के कुछ एक्टर्स के साथ-साथ कई नए एक्टर्स भी हैं। फिल्म के पहले पार्ट की IMDb रेटिंग 7.9 थी, जबकि बॉर्डर-2 की IMDb पर रेटिंग अभी आना बाकी है। बॉर्डर-2 की तुलना फिल्म के पिछले पार्ट से किया जाना बहुत स्वाभाविक है, लेकिन क्या बॉर्डर-2 कमाई और अन्य मामलों में पिछले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? जब यह सवाल फिल्म की प्रोड्यूसर से किया गया, तो सुनिए उन्होंने क्या जवाब दिया।
क्या बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ेगी बॉर्डर-2
फिल्म बॉर्डर-2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता (जेपी दत्ता की बेटी) ने अपने एक फैन की रील रीशेयर करते हुए अपना जवाब लिखा है। निधि दत्ता ने लिखा, “इस फिल्म का मकसद कभी भी साल 1997 में आई 'बॉर्डर' का रिकॉर्ड तोड़ना नहीं था। कोई भी ऐसा कर ही नहीं सकता। मेरे पापा ने एक मास्टरपीस बनाया था। उन्होंने वो फिल्म इसलिए बनाई थी, ताकि हमारे जवान सैनिकों की कहानियां लोगों तक पहुंच सकें। और बॉर्डर-2 भी ठीक वैसा ही कर रही है। हमारे बहादुर सैनिकों की कहानियां लोगों तक पहुंचाना, यही मकसद था।”
फिल्म को लेकर जबरदस्त है बज
मालूम हो कि बॉर्डर-2 का निर्देशन 'केसरी' और 'पंजाब 1984' जैसी फिल्में बना चुके अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में एक्शन से लेकर थ्रिलर तक का डबल डोज है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, पिछले दिनों ही नए साल के मौके पर इसका एक रीमेक सॉन्ग भी रिलीज किया गया है। लेकिन देखना यह है कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखा सकेगी या नहीं। भले ही प्रोड्यूसर्स के मुताबिक इस फिल्म का भावनात्मक महत्व ज्यादा है, लेकिन ट्रेड विशेषज्ञ तो इसे जज करेंगे ही।
सनी देओल की धमाकेदार वापसी
सनी देओल के साथ-साथ फिल्म की पिछली स्टार कास्ट के गेस्ट अपीयरेंस इस मूवी में देखने को मिलेंगे ऐसा बताया गया है। लेकिन फिल्म की रिलीज तक अभी ज्यादातर चीजें महज कयासबाजी ही कही जा सकती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल ने गदर-2 के बाद धमाकेदार वापसी की है। उसके बाद वह 'जाट' जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आ चुके हैं। आगे भी उनकी कई फिल्में कतार में हैं। हालांकि उनके पिता का इस दुनिया से चले जाना उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं रहा है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




