धुरंधर 2 की धूम के बीच भड़के कॉलिंग सहमत के ऑथर- मेघना गुलजार को राजी देकर की गलती, छुरा घोंपा

Mar 31, 2026 02:11 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर 2 के बवंडर के बीच भारतीय जासूस सहमत पर किताब लिखने वाले हरिंदर सिक्का को पछतावा है कि उन्होंने राजी मेघना गुलजार को दी। उन्होंने फिल्म की कहानी के साथ अन्याय होने की बात लिखी है।

धुरंधर 2 की धूम के बीच भड़के कॉलिंग सहमत के ऑथर- मेघना गुलजार को राजी देकर की गलती, छुरा घोंपा

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 की बंपर कमाई के बीच कॉलिंग सहमत किताब के राइटर हरिंदर एस सिक्का का ट्वीट वायरल है। उनकी नॉवेल पर राजी फिल्म बनी थी जिसकी डायरेक्टर मेघना गुलजार थीं। हरिंदर एस सिक्का ने ट्वीट किया है कि उनकी किताब टॉप रैंकिंग किताबों में एक है। इस पर फिल्म बनाने की जिम्मेदारी मेघना गुलजार को देना बहुत बड़ी गलती थी। सिक्का ने यह भी लिखा है कि मेघना ने उनको छुरा घोंपा जिसकी शिकायत उनके पिता गुलजार से भी की थी।

कॉलिंग सहमत किताब की तारीफ

हरिंदर लिखते हैं, कॉलिंग सहमत' #Raazi दुनिया भर में जासूसी पर लिखी गई अब तक की सबसे बेहतरीन किताबों में से एक है। इसमें बॉर्डर पार पाकिस्तान, बॉलीवुड में सक्रिय विरोधी ताकतों और पंजाब के भीतर छिपे क्रिमिनल्स का पर्दाफाश करती है।

मेघना को फिल्म देकर की गलती

मेघना को ये फिल्म देना मेरा सबसे बड़ा गलत फैसला था। वॉर्निंग देने के बाद मैं यह अंदाजा लगाने में चूक गया कि कैसे आइडियोलॉजी से जुड़ा पूर्वाग्रह लीड एक्टर की असली भावना को खत्म कर देगा।

दूसरी किताबों पर बन रहीं फिल्में

लगभग दो दशक बाद भी, यह किताब दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ रही है। पेंग्विन की बेस्ट सेलर किताबें- विछोड़ा, गोबिंद और द चाबीमास्टर की अब स्क्रिप्ट लिखी जा रही है क्योंकि हमारा खूबसूरत देश पूरी हकीकत देखने का हकदार है।

लोगों ने किए नेगेटिव कमेंट्स

इस पोस्ट पर एक कमेंट है, सच में! मुझे लगा कि किताब को बढ़िया तरह से फिल्म में लिया गया है। अब बोलना मौकापरस्ती कहलाएगा। एक ने लिखा है, आपका दिमाग खराब है- उन्होंने अपने हैंडल करने के संवेदनशील तरीके से आपकी किताब का स्तर बढ़ा दिया। उन्होंने बढ़िया स्टारकास्ट भी चुनी। आपको प्रोपागैंडा चाहिए था, मैं बहुत निराश हूं, मुझे लगता था कि आपका काम जीवंत हो गया।

मेघना ने छुरा घोंपा

इस ट्वीट के जवाब में हरिंदर लिखते हैं, 'जिस दिन से राजी रिलीज हुई है, मैं आपत्ति जता रहा था। मेघना गुलजार ने पीठ में जो छुरा भोंका उसका डॉक्युमेंटेंड सबूत मैंने मिस्टर गुलजार साहब को भी दिया था। प्लीज बिना जानकारी के रिमार्क करने से पहले अपना होमवर्क कर लें।'

क्या थी राजी की कहानी

फिल्म राजी साल 2018 में रिलीज हुई थी। मूवी की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट थीं और उनके अपोजिट विकी कौशल थे। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक इंडियन स्पाई की कहानी थी। उस स्पाई पर हरिंदर एस सिक्का ने किताब लिखी थी। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म इस किताब का ही अडॉप्टेशन था। मूवी में सहमत शादी करके पाकिस्तान जाती है और भारत के लिए जासूसी का काम करती है। फिल्म सुपरहिट थी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।