Box Office: सोमवार को भी कमाई कर रही है ‘द वन’, ‘हनुमान अंश’, आस्था के आगे पिछड़ गई दूसरी फिल्में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉक्स ऑफिस पर हिंदी की कई फिल्में एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। आस्था की बात करें तो हनुमान अंश और द वन जैसी फिल्में टिकी हुई हैं। वहीं वाइब और मिर्जापुर जैसी फिल्में भी टिकी हुई हैं। जानिए इन फिल्मों का सोमवार कलेक्शन का हाल-

 monday Box Office Report
सोमवार को कैसा रहा इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस

सोमवार को आमतौर पर फिल्मों की कमाई कम हो जाती है। वीकडे होने की वजह से थिएटर में कम ही लोग पहुंचते हैं। लेकिन फिल्म हनुमान अंश को पसंद करने वालों के लिए वीकडेज का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। वहीं थिएटर में अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन और कुनाल खेमू की वाइब जैसी फिल्में भी बनी हुई हैं। जानिए सोमवार को किस फिल्म ने कमाए कितने करोड़? वैसे फिल्मों की कमाई का आंकड़ा अगले शुक्रवार के बाद बदलने वाला है।क्योंकि थिएटर में अजय देवगन की दृश्यम 3 जैसी फिल्में आने वाली हैं। फिलहाल सोमवार के कलेक्शन को जानते हैं।

हनुमान अंश लगातार कर रही है कमाई

नीम करोली बाबा के जीवन पर एक ऐसी फिल्म बनी है जिसका कलेक्शन ट्रेड पंडितों को हैरान कर रहा है। सिर्फ 2 करोड़ के बजट में मेकर्स ने एक ऐसी फिल्म बना डाली जो 3 इडियट समेत कई बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म की कहानी आस्था और विश्वास से जुड़ी है। 7 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दो हफ्तों में बजट से भी कम कलेक्शन किया था। लेकिन तीसरे हफ्ते फिल्म के साथ जैसे कोई चमत्कार हुआ और हर जगह फिल्म के गाने और कहानी की चर्चा होने लगी। फिल्म को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब तक कमाई जारी है। रविवार को 9 करोड़ और सोमवार को 2.35 करोड़ का कलेक्शन फिल्म 309 करोड़ पार हो गई है।

हनुमान अंश के हिंदी वर्जन की कामयाबी के बाद इसके तमिल वर्जन का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब फिल्म का ये वर्जन मुश्किल में है।

द वन ने भी की सधी हुई कमाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन: फाॅर्स ऑफ द फॉरेस्ट नाम की फिल्म थिएटर में बनी हुई है। फिल्म एक एक्शन एडवेंचर फैंटसी फिलन है। इस फिल्म में बिहार के चमत्कारी मंदिर और वहां के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा को खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म की ओपनिंग धीमी हुई थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त दहाड़ लगाई। 25 सितंबर को रिलीज हुई द वन ने ओपनिंग वाले दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को ये कलेक्शन 11.25 करोड़ और रविवार को 14.35 करोड़ के पार पहुंच गया था। अब सोमवार को भी फिल्म ने वीकडेज के हिसाब से सधी हुई कमाई की है। फिल्म ने सोमवार को 5.25 करोड़ का कलेक्शन कर कुल कमाई 38.85 करोड़ पार पहुंच गई है।

वाइब पड़ी फीकी

कुनाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्प्रेस देखी है? अगर देखी है तो आप भी वाइब देखने जरूर जाओगे। कुनाल खेमू ने अपने डायरेक्शन में बनी इस दोनों फिल्मों से साबित कर दिया कि उनकी कॉमेडी पर कमान कितनी पक्की है। यूं ही नहीं वो सालों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। फिल्म वाइब 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रीति जिंटा,स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाए हैं। हालांकि, कुनाल की इस फिल्म को ऑडियंस से उतना प्यार नहीं मिल पाया। 11वें दिन फिल्म सिर्फ 25 लाख ही कमा पाई। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 13.80 करोड़ तक पहुंचा है।

मिर्जापुर:द मूवी अब थम गई है
4 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई फिल्म मिर्जापुर द मूवी अब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म की कमाई की रफ्तार शुरुआती हफ्तों में देखने को मिली थी। अब फिल्म को महीना होने वाला है। ऐसे में कलेक्शन में कमी आई है।फिल्म शुरुआती हफ्तों में ही बजट और प्रॉफिट कमा चुकी है। सोवमार, यानी अपने 25 वें दिन को फिल्म में सिर्फ 60 लाख का कलेक्शन किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 227.65 तक पहुंच गया है।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न Sacnilk,मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसोमवार को भी कमाई कर रही है ‘द वन’, ‘हनुमान अंश’, आस्था के आगे पिछड़ गई फिल्में