Box Office: खराब रिव्यूज के बावजूद पेद्दी का जलवा, अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है यह फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर जब मुकाबले में कई फिल्में खड़ी हों तो मूवीज के लिए कई बार चुनौती बहुत बड़ी हो जाती है। अभी बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही हाल है। फिल्म कौन सी फिल्म है आगे और किसने किसे छोड़ा पीछे।

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते बॉबी देओल की 'बंदर', वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेद्दी' रिलीज हुई हैं। बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। लेकिन शुक्रवार की तुलना में शनिवार को किसकी कमाई का ग्राफ ज्यादा ऊपर गया? साथ ही कुल कमाई के मामले में कौन इन सभी में सबसे आगे है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए चलिए डालते हैं एक नजर इन फिल्मों के बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर।
खराब रिव्यू के बावजूद 'पेद्दी' का जलवा कायम
सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी को भले ही खराब रिव्यूज मिले हों, लेकिन बावजूद इसके दर्शक इस फिल्म को हाथों-हाथ ले रहे हैं। पेड प्रिव्यू शोज से ही 21 करोड़ 83 लाख रुपये कमा चुकी पेद्दी ने पहले दिन 60 करोड़ 66 लाख रुपये, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये और तीसरे दिन (शनिवार को) 34 करोड़ 58 लाख रुपये का नेट कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया। फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 125 करोड़ 25 लाख रुपये हो गई है। ग्रॉस कमाई के मामले में यही आंकड़ 149 करोड़ है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अब धीरे-धीरे 200 करोड़ का आंकड़ा छूने की तरफ बढ़ रही है।
'है जवानी तो इश्क होना है' दूसरे ही दिन ठप्प
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, कुब्रा सैत और पूजा हेगड़े जैसे सितारों से सजी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ठीक-ठाक रही थी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म के बिजनेस का ग्राफ औंधे मुंह गिरा है। वीकेंड पर कमाई बढ़ने के बावजूद घट गई और शनिवार को इस फिल्म ने 8 करोड़ 70 लाख रुपये कमाए। फिल्म की शुरुआती दो दिनों की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 14 करोड़ 75 लाख रुपये रही है। ग्रॉस कलेक्श के मामले में यही आंकड़ा 17 करोड़ 70 लाख रुपये है। फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है और इसने 23 करोड़ 20 लाख रुपये अभी तक कमाए हैं।
अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही 'बॉबी' की बंदर
आखिर में बात करते हैं बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' के बारे में। ओपनिंग डे पर महज 60 लाख रुपये कमाने वाली बंदर से उम्मीद की जा रही थी कि यह दूसरे दिन रिव्यू और रिएक्शन के आधार पर कमाई में उछाल दिखाएगी। हालांकि फर्क आया, लेकिन उतना नहीं जितने की उम्मीद थी। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई तकरीबन 1 करोड़ 14 लाख रुपये रही। शुरुआती 2 दिनों में बंदर की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 1 करोड़ 45 लाख रुपये रही है। क्योंकि फिल्म को बहुत वाइडली रिलीज नहीं किया गया है, इसलिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े में खास फर्क नहीं है। फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई महज 1 करोड़ 74 लाख रुपये रही।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


