बॉर्डर एक्टर ने बताए शूट के सीक्रेट्स- लड़कियां सबसे ज्यादा मुझे प्यार करती थीं, चुपचाप लाती थीं रोटियां

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉर्डर एक्टर ने बताया कि पहले पार्ट की शूटिंग के समय लड़कियां उन्हें ही सबसे ज्यादा प्यार करती थीं। उनके लिए चुपचाप रोटियां लाती थीं, यह बात जेपी दत्ता को नहीं बताई।

बॉर्डर एक्टर ने बताए शूट के सीक्रेट्स- लड़कियां सबसे ज्यादा मुझे प्यार करती थीं, चुपचाप लाती थीं रोटियां

बॉर्डर 2 रिलीज होने के बाद इसके सारे एक्टर्स एक बार फिर से लाइमलाइट में आ चुके हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और पहले पार्ट की यादें भी ताजा हुईं। अब बॉर्डर के एक एक्टर का रीसेंट इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने शूटिंग के सीक्रेट्स खोले। हम बात कर रहे हैं सुदेश बेरी की। उन्होंने बताया कि उस वक्त सारे लोगों में लड़कियां उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करती थीं। सुदेश ने इसकी वजह भी बताई।

सबसे बड़ा है मेरा नाम

सुदेश बेरी ने बॉर्डर फिल्म में मथुरा दास का रोल निभाया था। बॉर्डर 2 में भी उनका खास रोल था। लंबे समय से सुदेश बेरी पर्दे से गायब थे। नो फालतू टॉक्स विद शुभ बी पॉडकास्ट में सुदेश बेरी ने बॉर्डर से जुड़ी मजेदार बातें बताईं। उनसे फिल्म से जुड़ी कुछ बातें साझा करने को कहा गया कि उन्होंने बड़े लोगों के साथ काम किया है, वह बीच में ही बोले, 'सबसे बड़ा मेरा नाम है। बाकी सारों के नाम मुझसे बड़े हैं लेकिन मेरा नाम सबसे बड़ा है।'

लड़कियां मुझे प्यार करती थीं

सुदेश से पूछा गया कि कुछ ऐसा बताएं जो लोगों को नहीं पता। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'लोगों को नहीं पता कि उस वक्त लड़कियां सबसे ज्यादा मुझे प्यार करती थीं। कारण सुनिए, मेरा टीवी सीरियल सुराग आया था। टीवी सीरियल से मैं लोगों के दिलों में घुस चुका था, घुस चुका हूं और घुस चुका रहूंगा। मैं लोगों के दिलों में था। टीवी तो सबके बेडरूम में है। पिक्चर देखने के लिए आपको थिएटर जाना पड़ता है। पिक्चर तो मुट्ठीभर लोग जाते हैं और टीवी पूरा देश देखता है।'

बॉर्डर में सुदेश बेरी

टीवी सबके अंदर घुसा है

सुदेश बोले, 'टीवी तो सबके अंदर घुस चुका है इसलिए इतनी लड़कियां खाना लाती थीं, मेरे लिए बॉर्डर में। मैंने जेपी सर को बताया नहीं वरना वो कहते, बदमाश... तेरे लिए लड़कियां क्यों खाना लाती हैं, हमारे लिए क्यों नहीं लातीं। मैंने कहा इसलिए क्योंकि- कुछ तो है जो पर्दादारी है वर्ना बेसबब यूं गिला नहीं होता।'

नेपोटिजम पर क्या बोले सुदेश

सुदेश बेरी बोले, मैं नेपोटिजम शब्द नहीं समझता। यह नेपोलियन का छोटा भाई है। मैं यह समझता हूं कि इंसान को बुरा वक्त भी एंजॉय करना चाहिए, अच्छा वक्त भी एंजॉय करना चाहिए। ये जो शब्द आपने इस्तेमाल किया वो तो कुदरत का नियम है। आप खुद को मजबूत कीजिए, कोई भी चीज आपके कदमों में होंगी। उन्होंने धुरंधर और छावा के उदाहरण देकर कहा कि ये किसी के बच्चों की फिल्में नहीं हैं पर हिट हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।