'मैं मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', एक्टर ने प्रधानमंत्री को बताया विष्णु का अवतार
हाल ही में बॉर्डर एक्टर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। यही नहीं, उन्होंने पीएम को 'भगवान विष्णु का अवतार' बताया और कहा कि अगर मौका मिला, तो वह उनके पैर धोकर उनका पानी पीना चाहेंगे।

बॉलीवुड एक्टर सुदेश बेरी ने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी खास पहचान बनाई है। ऐसे में अब सुदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सुदेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। यही नहीं, उन्होंने पीएम को "भगवान विष्णु का अवतार" बताया और कहा कि अगर मौका मिला, तो वह उनके पैर धोकर उनका पानी पीना चाहेंगे। वहीं, उन्होंने CJP पार्टी पर भी निशाना साधा। आइए जानते हैं सुदेश ने पीएम को और क्या कहा?
सुदेश बेरी ने PM री तारीफ की और CJP की आलोचना
दरअसल, सुदेश बेरी ने हाल ही में 'अकम्पनी अक्की' (Accompany Akki) के साथ हाल ही में हुई बातचीत की। इस दौरान 'बॉर्डर' फिल्म के एक्टर सुदेश ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की आलोचना भी की और दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनके विरोध प्रदर्शन के मकसद पर सवाल उठाए। 28 जुलाई के पॉडकास्ट में बेरी ने कहा कि वह 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बारे में नहीं जानते और उन्होंने इस संगठन को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह देश को "पीछे" ले जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं AGP, CGP... को नहीं जानता। मैं इन लोगों को पहचानता भी नहीं। मैं बस इतना जानता हूँ कि वे देश को पीछे खींच रहे हैं।'
विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के योगदान पर उठाया सवाल
सुदेश बेरी ने विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के योगदान पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनसेवा का ध्यान प्रदर्शनों के बजाय कल्याणकारी कामों पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ये सब बेकार के लोग हैं। देश के लिए इनके पास कोई काम नहीं है। अगर आप सच में समाज की सेवा करना चाहते हैं, तो बच्चों के लिए पार्क बनाएं, बुजुर्गों के लिए ओल्ड-एज होम बनाएं और लोगों का इलाज कराएं। सिर्फ़ जंतर-मंतर पर बैठकर विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा।'
नरेंद्र मोदी ने क्या गलत किया है?
बेरी ने संगठन के नाम पर भी तंज कसते हुए कहा, 'उन्होंने किसी अजीब जीव के नाम पर पार्टी बनाई है। वे लकड़बग्घे (hyena) के नाम पर पार्टी क्यों नहीं बनाते?' प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बात करते हुए, बेरी ने उनकी आलोचनाओं के खिलाफ उनका बचाव किया। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने क्या गलत किया है? उन्हें चाय बेचने दें। उन्होंने चाय बेचते हुए दुनिया भर की यात्रा की है।'
'मैं मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं'
जब उन्हें याद दिलाया गया कि उन्होंने कभी सम्मान के तौर पर अपनी मां के पैर धोए थे, तो बेरी ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे प्रधानमंत्री के लिए भी ऐसा ही करेंगे। सुदेश बेरी ने कहा, 'अब मैं मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूँ, अगर आप उनसे मेरी मुलाकात करवा सकें। मैं उनसे कभी नहीं मिला हूं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। जैसे हमने भगवान को नहीं देखा है लेकिन फिर भी उनकी पूजा करते हैं, वैसे ही मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि उनकी यह श्रद्धा राजनीतिक जुड़ाव से कहीं ऊपर है। बेरी ने कहा, 'इसमें कुछ गलत नहीं है, है ना? मैं पार्टियों और राजनीति से ऊपर उठकर, एक इंसान के तौर पर उनका सम्मान करता हूं।'
भारत में "राम राज्य आ गया है
एक्टर ने यह भी कहा कि भारत में "राम राज्य आ गया है" और इसे समझाया नहीं जा सकता, बल्कि सिर्फ महसूस किया जा सकता है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वे देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं।


