Border Actor Fees : सुनील, अक्षय से ज्यादा लिए थे सनी देओल ने पैसे, फीस जान चौंक जाएंगे

Jan 23, 2026 02:40 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉर्डर फिल्म 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी। फिल्म के सभी एक्टर्स के काम की काफी तारीफ हुई थी। बताते हैं आपको किस एक्टर ने कितनी फीस ली थी।

Border Actor Fees : सुनील, अक्षय से ज्यादा लिए थे सनी देओल ने पैसे, फीस जान चौंक जाएंगे

बॉर्डर 2 रिलीज हो गई है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बॉर्डर, 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है। पहली वाली बॉर्डर से सिर्फ सनी देओल ही बॉर्डर 2 में हैं। तो अब आपको बताते हैं कि फिल्म बॉर्डर के एक्टर्स ने कितनी फीस ली थी और सबसे ज्यादा फीस लेने वाला एक्टर कौन था।

सनी देओल

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल ने 1.2 करोड़ रुपये लिए थे। वह फिल्म के सबसे महंगे हीरो थे।

तब्बू

तब्बू जिनका फिल्म में काफी कम रोल था, इसके बावजूद उन्होंने 20 लाख रुपये लिए थे।

अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना ने वहीं 14 लाख रुपये लिए थे, बॉर्डर के लिए।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ ने वहीं फिल्म के लिए 11 लाख रुपये लिए थे।

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी जिनके किरदार को काफी पसंद किया गया था, उन्होंने मूवी के लिए 6 लाख रुपये लिए थे।

पुनीत इस्सर

पुनीत इस्सर ने फिल्म में रतन सिंह का रोल निभाया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए 10 लाख रुपये लिए थे।

कुलभूषण खरबंदा

कुलभूषण खरबंदा ने वहीं 6 लाख रुपये लिए थे।

सुदेश बेरी

सुदेश बेरी ने 4 लाख रुपये की फीस मिली थी।

पूजा भट्ट

पूजा भट्ट जो फिल्म में अक्षय खन्ना की लव इंट्रेस्ट का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए पूजा ने 1 लाख रुपये लिए थे।

राखी गुलजार

राखी गुलजार ने रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी के लिए सिर्फ 70 हजार रुपये लिए थे।

बॉर्डर 2 की बात करें तो इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, आन्या सिंह भी हैं।

फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निधि दत्ता और जेपी दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

बिना कट के सीबीएफसी ने फिल्म को किया पास

बता दें कि बॉर्डर 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने बिना कट के पास किया है। ना ही कोई कट किया है डायलॉग या किसी एक्शन सीन में।

थोड़े बदलाव का सुझाव

सीबीएफसी ने हालांकि कुछ हल्के बदलाव करने को कहा है। उन्होंने क्रेडिट में सनी देओल के किरदार फतेह सिंह के सही नाम को जोड़ने को कहा है। जो वॉर प्लेन में इंडियन फ्लैग का विजुअल है उसे रिप्लेस किया गया है।

फिल्म कितनी लंबी

बॉर्डर 2 को यूए 13 प्लट सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। फिल्म 3 घंटे 19 मिनट और 7 सेकेंड लंबी है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;