
Border 2 Worldwide: अब 500 करोड़ की तरफ बॉर्डर-2, अभी तक तोड़े किन फिल्मों के रिकॉर्ड?
Border 2 Worldwide: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी डटी हुई है और अभी भी थिएटर मालिक इस फिल्म की वजह से मालामाल हो रहे हैं। लेकिन क्या वाकई यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल होने का दम रखती है?
मल्टीस्टारर वॉर मूवी 'बॉर्डर-2' कमाई के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो यह अभी थमने का नाम नहीं लेने वाली है। इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई 'बॉर्डर-2' अब 500 करोड़ के ग्लोबल क्लब की ओर कदम बढ़ा रही है। सनी देओल और वरुण धवन जैसे सितारों से सजी फिल्म बॉर्डर-2 ने रिलीज के महज 17 दिनों के भीतर कई फिल्मों के की कुल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब बॉर्डर 2 पांच सौ करोड़ क्लब में कदम रखने से ज्यादा दूर नहीं है।
बॉर्डर-2 का अभी तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां फिल्म बीते 17 दिनों में 406 करोड़ 51 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 51 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म को भारत के साथ-साथ अन्य देशों से भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 309 करोड़ 40 लाख रुपये रही है, वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 458 करोड़ 16 लाख रुपये के लगभग रहा है। 'बॉर्डर 2' ने तीसरे वीकेंड पर एक बार फिर उछाल दिखाई। फिल्म ने 17वें दिन करीब ₹6.90 करोड़ का बिजनेस किया।
रिलीज के बाद अभी तक बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार
पहला हफ्ता: ₹224.25 करोड़
दूसरा हफ्ता: ₹70.15 करोड़
तीसरा वीकेंड (शुक्र-रवि): ₹15 करोड़ (खबर लिखे जाने तक)
किन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, अब कहां नजर?
इस आंकड़े के साथ ही सनी देओल की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्सन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 'बॉर्डर 2' ने रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' (₹431 करोड़) और ऋतिक रोशन की 'फाइटर' (₹344 करोड़) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पछाड़ दिया है। अब आगे टूटने वाले रिकॉर्ड्स की बात करें तो बॉर्डर-2 जल्द ही आमिर खान की '3 इडियट्स' और सलमान खान की 'किक' जैसी बड़ी फिल्मों को कुल कमाई के मामले में पीछे छोड़ सकती है। लेकिन क्या वाकई यह ऐसा कर पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा।
कितनी हो सकती है फिल्म की कुल कमाई?
जेपी दत्ता के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर से बिलकुल अलग है। नाम भले ही एक रखा गया हो लेकिन इस बार फिल्म के ज्यादातर किरदार और कहानी को अलग रखा गया है। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने मेल लीड रोल प्ले किए हैं। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म का लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन ₹475 करोड़ के पार जा सकता है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




