
बॉर्डर-2 में दर्शकों को मिलेगा यह सरप्राइज, गेस्ट अपीयरेंस देते दिखेंगे पार्ट-1 के ये एक्टर्स
बॉर्डर 2 के टीजर में भले ही आपको कई सारे नए चेहरे नजर आए हों, लेकिन मेकर्स उन एक्टर्स को भूले नहीं हैं जिन्होंने आपको पिछले पार्ट में रोमांच से भर दिया था। इसलिए इस पार्ट में आप उन्हीं एक्टर्स को गेस्ट अपीयरेंस देते देखेंगे।
साल 1997 में आई क्लासिक वॉर मूवी 'बॉर्डर' सीक्वल फाइनली सिनेमाघरों में आने जा रहा है। फिल्म के इस पार्ट में कहानी थोड़ी अलग होगी, लेकिन पिछले पार्ट की तरह सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। बॉर्डर-2 में काफी कुछ नया है जो नई तरह की ऑडियंस को इंगेज करेगा, लेकिन साथ ही साथ मेकर्स ने पिछला पार्ट देख चुके दर्शकों को नॉस्टैल्जिया देने का भी पूरा इंतजाम किया है। सनी देओल यूं तो अपने आप में काफी थे, लेकिन मेकर्स इसके अलावा भी पिछले पार्ट के कई एक्टर्स को पार्ट-2 में लाने वाले हैं।
बॉर्डर-2 में होंगे कौन-कौन से एक्टर्स?
सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही बॉर्डर-2 का निर्देशन 'केसरी' और 'पंजाब 1984' जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर अनुराग सिंह कर रहे हैं। बॉर्डर-2 में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फीमेल कास्ट की बात करें तो मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा को मुख्य किरदार दिए गए हैं। लेकिन सवाल यह है कि पिछले पार्ट से कौन से एक्टर्स हमें पार्ट-2 में दिखाई पड़ेंगे।
बॉर्डर-2 में लौटेंगे ये पुराने एक्टर्स
बात पिछले पार्ट के एक्टर्स को इस पार्ट में वापस लाने की करें एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगी। लीड एक्टर्स के अलावा पिछले पार्ट के इन एक्टर्स को वही पुराना फील देते देखना दर्शकों के लिए सुपर एक्साइटिंग रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने टीजर और ट्रेलर में इन एक्टर्स को नहीं दिखाया है, ताकि फिल्म देखने के दौरान दर्शकों को सरप्राइज मिले। पार्ट-2 की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है।
पार्ट-1 ने बनाया था बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड
मालूम हो कि साल 1997 में आई बॉर्डर को जेपी दत्ता ने बनाया था और उस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा जैसे एक्टर्स ने लोगों को जोश से भर दिया था। पार्ट-1 की शूटिंग बीकानेर और जोधपुर में हुई थी। तकरीबन 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'बॉर्डर' ने बॉक्स ऑफिस पर 39.6 करोड़ का कलेक्शन करके रिकॉर्ड बना दिया था।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




