बॉर्डर 2 की तगड़ी एडवांस बुकिंग; पहले वीकेंड में पार कर सकती है 125 करोड़, टूटेंगे धुरंधर के रिकॉर्ड?

Jan 23, 2026 03:50 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉर्डर 2 को दर्शक धुरंधर जितना प्यार देंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। हालांकि फिल्म रिलीज होते ही दोनों फिल्मों की तुलना शुरू हो चुकी है। बॉर्डर 2 की अडवांस बुकिंग से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह धुरंधर के पहले वीकेंड को पार करेगी या नहीं।

बॉर्डर 2 की तगड़ी एडवांस बुकिंग; पहले वीकेंड में पार कर सकती है 125 करोड़, टूटेंगे धुरंधर के रिकॉर्ड?

धुरंधर के बाद अब सबकी नजर बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं। सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा 23 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज हुए है, यह इसके पहले वीक को पुश देने में अहम भूमिका निभाएगा। 26 जनवरी सोमवार को है तो फिल्म को लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। एडवांसबुकिंग के आंकड़े देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म इस 4 दिनों के वीकेंड में 125 करोड़ रुपये कमा सकती है। ऐसा होता है तो यह धुरंधर के पहले वीकेंड को पीछे कर देगी।

वीकेंड में हो सकती है तगड़ी कमाई

बॉर्डर 2 के पहले दिन की एडवांस बुकिंग के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 35 करोड़ तक हो सकती है। बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग 17.5 करोड़ रुपये थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, नैशनल हॉलीडे वाले वीकेंड पर फिल्म 125 करोड़ तक कमा सकती है। धुरंधर ने अपने पहले वीकेंड में 103 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि यह वीकेंड 3 दिनों का था। ट्रेड एक्सपर्ट तरण ट्वीट कर चुके हैं कि बॉर्डर को भारत में हर दिन 17,000 शोज और 48000 स्क्रीन्स मिले हैं। हालांकि धुरंधर को पहले दिन करीब 6,000 शोज मिले थे।



एडवांस बुकिंग में बॉर्डर 2 का जलवा

बॉर्डर 2 के साथ पॉजिटिव बात ये है कि यह फिल्म लोगों के लिए नॉस्टैल्जिया है। जिन लोगों को पहला पार्ट पसंद आया वे दूसरा भी जरूर देखना चाहेंगे। वहीं नई जनरेशन को एक कल्ट फिल्म का सीक्वल देखने का क्रेज है। यह वजह भी है कि एडवांसबुकिंग में बॉर्डर 2 आगे है। हालांकि आगे की कमाई इस बात पर भी निर्भर करेगी कि फिल्म लोगों को कितनी पसंद आई। वहीं धुरंधर को वर्ड ऑफ माउथ मिला और फिल्म चल पड़ी। बॉर्डर 2 के बुक माय शो पर 2.25 लाख टिकट बिके थे और ओपनिंग शो से पहले ओवरऑल 4 लाख। वहीं धुरंधर के करीब 1.25 लाख टिकट थे।


बॉर्डर 2 के फेवर में हैं ये फैक्टर्स

-सनी देओल के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ का फ्रेश तड़का फिल्म को युवाओं के बीच भी पॉपुलर बना रहा है, जिसका असर एडवांस बुकिंग पर भी दिख रहा है।

-गणतंत्र दिवस की छुट्टी फिल्म के लिए स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव पॉइंट है। देशभक्ति के माहौल में ऐसी वॉर ड्रामा फिल्मों को जनता का जबरदस्त सपोर्ट मिलता है, जिससे रविवार और सोमवार (26 जनवरी) के कलेक्शंस में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।

-बॉर्डर एक स्टैब्लिश ब्रैंड है अगर इसको बढ़िया माउथ पब्लिसिटी मिली तो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकते हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।