बॉर्डर 2 के सेट पर बुरी तरह चोटिल हो गए थे वरुण धवन, दर्द में भी जारी रखी शूटिंग
बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद वरुण धवन की खूब तारीफ भी हो रही है। पर क्या आप जानते हैं कि शूटिंग के दौरान वरुण धवन घायल हो गए थे। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वरुण धवन, सनी देओल और दिलीजत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म के लिए सभी एक्टर्स ने कड़ी मेहतन की है। शूटिंग के दौरान वरुण धवन को गंभीर चोट लग गई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोट लगने के बाद भी शूटिंग चालू रही थी। उनकी टेलबोन में फ्रैक्चर हो गया था। वो अब भी इस चोट से उभर रहे हैं।
वरुण धवन ने शेयर किया शूटिंग का वीडियो
वरुण धवन ने बिहाइंड द सीन्स का एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक एक्शन सीक्वेंस का है। इस वीडियो में नजर आता है कि एक्शन सीक्वेंस के दौरान वरुण धवन एक पत्थर से टकराते हैं और उनकी टेलबोन में चोट लग जाती है।
वरुण ने बताया कैसे लगी चोट?
वीडियो के साथ वरुण धवन ने कैप्शन लिखा- बॉर्डर 2 के सेट पर लगी सबसे खराब चोट। जब मैं कैमरा में लड़ने से बच रहा था, उस वक्त मेरी टेलबोन एक चट्टान में लड़ गई। यह मेरे जीवन का सबसे भयानक दर्द था। टेलबोन पर हेयलाइन फ्रैक्चर हो गया था, मुझे लगता है कि वो अभी भी ठीक हो रहा है। उस दिन को आगे बढ़ाने में मेरी टीम ने मदद की, मैं उसके लिए शुक्रगुजार हूं, मैं ठीक से चल भी नहीं पा रहा था, लेकिन हम आगे बढ़ते रहे। इस जर्नी के लिए शुक्रगुजार हूं।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
बता दें, बॉर्डर 2 में वरुण धवन की परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ हो रही है। हालांकि, जब तक फिल्म रिलीज नहीं हुई थी और फिल्म का सिर्फ ट्रेलर आया था, लोग वरुण धवन को ट्रोल कर रहे थे। वरुण के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक ने लिखा- वरुण भाई आपने दिल जीत लिया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- देखकर ही दर्द हो रहा है। अपना ख्याल रखिए वरुण। एक ने लिखा- ये है काम के लिए डेडिकेशन और जोश।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



