
Border 2 Trailer: ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सनी देओल के डायलॉग्स ने जीता दिल
Border 2 Trailer in Hindi: ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले टी-सीरीज ने इसका ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर देखने के बाद ‘बॉर्डर’ के फैंस इसके सीक्वल के लिए एक्साइटेड है।
Border 2 Trailer Released: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में है। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा ने इस फिल्म अहम भूमिका अदा की है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो 23 जनवरी से सिनेमाघरों में देख सकते हैं, लेकिन उससे पहले ट्रेलर का रिव्यू जरूर पढ़ लीजिएगा।
‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर
‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत ‘गन, लोड, फायर’ से होती है। उसके बाद सनी देओल का डायलॉग आता है। सनी कहते हैं, ‘फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं है, बल्कि एक वादा है अपने देश से कि जहां वो खड़ा है उसके आगे कोई नहीं जाएगा। न ही कोई दुश्मन, न उसकी गोली और न उसका इरादा…और आज कुछ भी हो जाए, हम ये वादा टूटने नहीं देंगे।’ इसके बाद वरुण, दिलजीत और अहान का सीन्स दिखाए जाते हैं। वहीं ट्रेलर खत्म सनी देओल के दूसरे दमदार डायलॉग ‘अरे तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं’ से होती है।
कितने मिनट की है ‘बॉर्डर 2’?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ लगभग 200 मिनट की है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये फिल्म लगभग 3 घंटे और 20 मिनट लंबी है। हालांकि, अभी तक फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। सेंसर बोर्ड फिल्म देखने के बाद कुछ कट्स लगवा सकती है जिसके बाद फिल्म की लंबाई घट सकती है।

‘बॉर्डर 2’ का इन फिल्मों से होगा क्लैश
इस शुक्रवार (16 जनवरी) आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ रिलीज हो रही है। अगले शुक्रवार (23 जनवरी) ‘बॉर्डर 2’ आएगी। वहीं 30 जनवरी के दिन रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




