सनी देओल ने धर्मेंद्र की वजह से की थी बॉर्डर, बोले- मैंने कहा था कि मैं भी पापा की तरह...
Border 2: सनी देओल ने फिल्म बॉर्डर-2 के गाने की लॉन्च के दौरान बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म बॉर्डर इसलिए साइन की थी, क्योंकि वह अपने पिता धर्मेंद्र की एक फिल्म से बहुत प्रभावित थे।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के फिल्म 'बॉर्डर-2' करने की एक वजह उनके दिवंगत पिता धर्मेंद्र भी थे। शुक्रवार को जब फिल्म बॉर्डर-2 की टीम जैसलमेर में 'संदेशे आते हैं' सॉन्ग की रिलीज के लिए इकट्ठा हुए, तो सनी देओल ने एक इमोशनल और उनके दिल के बेहद करीब की बात सबके सामने बताई। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर-2 थिएटर्स में एक जनवरी को ही रिलीज हुई है और बातचीत के दौरान सनी देओल ने बताया कि कैसे धर्मेंद्र ने उन्हें वॉर मूवी करने के लिए मोटिवेट किया था।
पापा की वजह से साइन की थी 'बॉर्डर'
सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया और बताया, "मैंने बॉर्डर की थी क्योंकि जब मैंने मेरे पापा की फिल्म 'हकीकत' देखी थी, वो मुझे बहुत प्यारी लगी थी और मैं तब बहुत छोटा था। और जब लीड एक्टर बन गया, तो मैंने कहा कि मैं भी पापा की तरह एक फिल्म करूंगा। मैंने जेपी दत्ता साहब से बात की।" सनी देओल ने बताया कि उन्होंने और जेपी ने तब यह तय किया कि वो इस विषय पर फिल्म बनाएंगे। सनी देओल ने कहा कि हमें नहीं पता था कि हम इतने सारे युवाओं को कॉन्फिडेंस दे पाएंगे।
सनी को देखकर फौज में गए कई लोग
गदर-2 के बाद बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी कर चुके एक्टर सनी देओल ने कहा, "मैं जब भी जहां भी जाता हूं, कितने फौजी जब भी मिलते हैं मुझे यहीं कहते हैं कि हमने आपकी फिल्म देखने के बाद तय किया कि हम भी फौज में जाएंगे। इसलिए मैं आप सब के साथ हूं और आपका परिवार ही हूं। मैं ज्यादा अभी कुछ और कह नहीं पाऊंगा, क्योंकि थोड़ा दिमाग मेरा हिला हुआ है। लेकिन एक बात जरूर कहूंगा, 'आवाज कहां तक जानी चाहिए?''' बता दें कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 में यह डायलॉग है।
हिस्ट्री बना चुका है फिल्म का पार्ट वन
बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था और यह इतिहास बन चुका है, अब देखना यह है कि पार्ट-2 को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? क्या यह भी वही कमाल कर पाती है जो पार्ट-1 ने किया था। फिल्म को नए साल की छुट्टी का एडवांटेज तो मिला ही है, लेकिन साथ ही साथ यह भी देखना है कि क्या पार्ट-2 इमोशनली दर्शकों के साथ उतना कनेक्ट कर पाएगा या नहीं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




