Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBorder 2 Star Varun Dhawan Says We Are Fully Capable Of Answering Threats At Ghar Kab Aaoge Song Launch Event
बॉर्डर 2 स्टार वरुण धवन ने दी चेतावनी- हम धमकियों का जवाब देने की ताकत रखते हैं

बॉर्डर 2 स्टार वरुण धवन ने दी चेतावनी- हम धमकियों का जवाब देने की ताकत रखते हैं

संक्षेप:

फिल्म बॉर्डर 2 के स्टार वरुण धवन ने फिल्म के गाने घर कब आओगे के लॉन्च इवेंट में कहा कि हम युवाओं में किसी भी धमकी का मुकाबला करने की शक्ति है।

Jan 03, 2026 02:10 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने वाली है। शुक्रवार को फिल्म का पहला गाना घर कब आओगे रिलीज हुआ जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने के लॉन्च के दौरान वरुण ने ऑपरेशन सिंदूर और फिल्म के पहले पार्ट बॉर्डर के साथ उनके पर्सनल कनेक्शन के बारे में बात की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नहीं सोचा था इस फिल्म का हिस्सा होने वाला हूं

वरुण ने कहा कि 1997 में आई बॉर्डर को देखकर उन्होंने यह इच्छा जाहिर की थी कि वह भी ऐसा किरदार निभाना चाहेंगे। उस फिल्म को देखकर देश के कई लोग इमोशनल हो गए थे और उनमें ताकत आई कि वे भी आर्मी में ज्वाइन करें। उन्होंने यह भी कहा था कि ये सब सनी देओल और उनकी फिल्म बॉर्डर की वजह से हुआ। वरुण ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस फिल्म का हिस्सा बन पाएंगे।

हम हर खतरे का मुकाबला कर सकते हैं

वरुण ने इंडिया के ऑपरेशन सिंदूर पोस्टर को इवेंट में देखा और कहा, 'हमारा देश शांति चाहता है, लेकिन बॉर्डर जैसी फिल्म प्रोड्यूस करना भी जरूरी है जो दिखाता है कि हम युवाओं में किसी भी धमकी का मुकाबला करने की शक्ति है।'

वरुण ने आगे कहा कि जब भी कोई गलत इरादों से देश पर नजर डालने की हिम्मत करता है, तो एक स्ट्रॉन्ग रिएक्शन जरूर मिलता है। देश के जवान इस बात को समझें इसलिए बॉर्डर जैसी फिल्में बनती हैं।

ये भी पढ़ें:बॉर्डर 2 के गाने घर कब आओगे में क्या अक्षय खन्ना भी हैं? ये है वायरल फोटो का सच

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वरुण ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘हम आज जहां हैं वो सिर्फ अपनी आर्मी की वजह से।’

बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें वरुण के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और आन्या सिंह हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।