बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लाएगी नोटों का तूफान? एडवांस बुकिंग में वॉर 2 और धुरंधर से तगड़ा क्रेज

Jan 19, 2026 05:08 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

Border 2 Advance Booking: धुरंधर के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर अब बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस पर है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन काफी अच्छी शुरुआत की है। यहां चेक करें कितने टिकट्स बिके।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लाएगी नोटों का तूफान? एडवांस बुकिंग में वॉर 2 और धुरंधर से तगड़ा क्रेज

बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और तगड़ा रिस्पॉन्स देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स एक्साइटेड हैं। भारत में पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस में टिकट सेल्स की रिपोर्ट आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर कई एक्सपर्ट्स लिख रहे हैं कि लग रहा है कि धुरंधर के बाद बॉर्डर 2 थिएटर्स में बहार लेकर आएगी। रिपोर्ट्स हैं कि बॉर्डर 2 मूवी 5000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग के पहले दिन दोपहर तक बुक माय शो पर 20 हजार से ज्यादा टिकट बिकने की खबर आ रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बॉर्डर 2 का ओवरसीज तगड़ा क्रेज

वॉर फिल्म बॉर्डर 2 का भारत के सिनेप्रेमियो से इमोशनल कनेक्शन है। मूवी 23 जनवरी को रिलीज हो रही है और 19 जनवरी से इसकी अडवांस बुकिंग चालू हो चुकी है। बुक माय शो पर 235K से ज्यादा लोग यह फिल्म देखने में इंट्रेस्टेड हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि भारत और ओवरसीज में फिल्म को अडवांस बुकिंग की अच्छी शुरुआत मिली है। अमेरिका और जर्मनी में भी तगड़ा क्रेज दिख रहा है। भारत में बुक माय शो पर हर घंटे 2000 टिकट बिकने की खबर आ रही है। वहीं एडवांस बुकिंग खुलते ही धड़ाधड़ 10 हजार टिकट्स बिक गए थे। फिल्मी व्यू की रिपोर्ट के मुताबिक 19 जनवरी को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच बुक माय शो पर 1900 टिकट्स बिके।

बॉर्डर 2 बुक माय शो इंट्रेस्ट

40 करोड़ तक ओपनिंग का अनुमान

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पीवीआर, आइनॉक्स और सिनेपोलिस में ओपनिंग डे के लिए 10 हजार टिकट्स बिकने की रिपोर्ट है। ट्रेड ऐनालिस्ट निशित शॉ ने X पर पोस्ट किया है कि ऑस्ट्रेलिया के 39 शोज के लिए करीब 37K ऑस्ट्रेलियन डॉलर्स के टिकट्स बिक चुके हैं। बॉर्डर 2, वॉर 2, हाउसफुल 5 और यहां तक कि धुरंधर से भी बढ़िया ट्रेंड कर रही है तो मूवी स्ट्रॉन्ग ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। फिल्म की एडवांस बुकिंग का पहला दिन है और तीन दिन बाकी हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि रिलीज की डेट पास आने पर बुकिंग और तेजी पकड़ सकती है। वहीं सिंगल स्क्रीन का कलेक्शन और वॉक-इन टिकट भी जुड़ेंगे। ट्रेड एक्पर्ट जोगिंदर टुटेजा के मुताबिक बॉर्डर 2 ओपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस 40 करोड़+ रुपये तक जा सकता है। बता दें कि धुरंधर का ओपनिंग डे कलेक्शन 28 करोड़ रुपये था।

बॉर्डर 2 की कास्ट

बॉर्डर 2 की लीड कास्ट में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। मूवी 1997 में आई बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म 1971 के वॉर की सेना के सम्मान में बनी है। इसमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों सेनाओं के एकजुट होने की ताकत और वीरता दिखाई जाएगी। ओरिजिनल कास्ट से सिर्फ सनी देओल ही इस फिल्म में हैं। बात करें बॉर्डर 2 के बजट की तो 230 से 250 करोड़ में बने होने की खबरें हैं, हालांकि ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।