Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBorder 2 Producer Nidhi Dutta Slams Trolls for mocking Vraun Dhawan call them anti national
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर भड़कीं बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर, ट्रोल्स को कहा देशद्रोही

वरुण धवन की ट्रोलिंग पर भड़कीं बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर, ट्रोल्स को कहा देशद्रोही

संक्षेप:

बॉर्डर 2 एक्टर वरुण धवन इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। बॉर्डर 2 के गाने में वरुण धवन के एक्सप्रेरशन्स का लोग मजाक उड़ा रहे हैं। अब बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने वरुण धवन को ट्रोल करने वालों पर भड़की हैं। 

Jan 08, 2026 07:36 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉर्डर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आनेवाले हैं। वरुण धवन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म का गाना संदेशे आते हैं हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर वरुण धवन को ट्रोल कर रहे हैं। अब इन ट्रोल्स पर बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता का गुस्सा फूटा है। उन्होंने वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को देशद्रोही बताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया पर वरुण धवन की ट्रोलिंग

सोशल मीडिया पर लोग वरुण धवन के एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ा रहे हैं। वरुण धवन की ट्रोलिंग के बीच सोशल मीडिया पर एक एक्स यूजर ने दावा किया कि बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले वरुण धवन के खिलाफ एक पेड मीडिया कैंपियन चलाया जा रहा है। उन्हें जानबूझकर ट्रोल किया जा रहा है।

ट्रोल्स पर भड़कीं बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर

इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को देशद्रोही करार दिया है। निधि दत्ता ने एक्स पर लिखा- “उन सभी देशद्रोही लोगों को बधाई जो इस देश के एक पीवीसी (परमवीर चक्र अवॉर्डी) की भूमिका निभाने वाले अभिनेता को गिराने के लिए पैसे दे सकते हैं। यह आपकी फिल्म है, भारत! उम्मीद है दर्शक इन लोगों को पहचानेंगे और उन्हें शर्मिंदा करेंगे।”

वरुण धवन के खिलाफ चल रही कैंपियन

वरुण धवन की ट्रोलिंग के बीच एक रेडिट यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि इंफ्लुएंसर्स को वरुण धवन को टारगेट करने के लिए मैसेज किए जा रहे हैं। मैसेज का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है उस मैसेज में वरुण धवन को उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस के लिए टारगेट करने को कहा जा रहा है। यहां क्लिक करके देखें वायरल रेडिट पोस्ट

कब रिलीज होगी वरुण धवन की बॉर्डर 2?

बॉर्डर 2 की बात करें तो इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सनी देओल, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और संजीव चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का रन टाइम 3 घंटे से ज्यादा होगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।