Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBorder 2 Producer Nidhi Dutta Reveals Why Tabu Was Not Cast In The Second Part With Sunny Deol
बॉर्डर 2 में क्यों नहीं हैं सनी देओल के साथ तब्बू? प्रोड्यूसर निधि ने बताई इसकी वजह

बॉर्डर 2 में क्यों नहीं हैं सनी देओल के साथ तब्बू? प्रोड्यूसर निधि ने बताई इसकी वजह

संक्षेप:

निधि दत्ता, बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर हैं। काफी समय से लोगों के मन में सवाल था कि फिल्म में तब्बू क्यों नहीं हैं। अब निधि ने इसके पीछे की वजह बताई है।

Jan 20, 2026 11:00 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉर्डर 2 आने वाली है और अब फिल्म की रिलीज से पहले लोगों के मन में मूवी को लेकर कई सवाल हैं। बॉर्डर के पहले पार्ट में सनी देओल की पत्नी का किरदार तब्बू ने निभाया था। लेकिन दूसरे पार्ट में तब्बू नहीं हैं तो अब फिल्म की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने इसके पीछे की वजह बताई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों नहीं हैं फिल्म में तब्बू

निधि ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘सनी देओल, कुलदीप सिंह चंदपुरी का किरदार नहीं निभा रहे हैं फिल्म में। उनका यह किरदार अलग है पहली फिल्म से इसलिए उनकी पत्नी भी अब अलग होंगी।’

निधि ने बताया कि बॉर्डर 2, पहले पार्ट से बिल्कुल अलग है। यही वजह है कि कुछ एक्टर्स ही फिल्म में नजर आएंगे।

यह फिल्म जिम्मेदारी है उनके लिए

उन्होंने यह भी बताया कि दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने नैतिक जिम्मेदारी के तौर पर उन्हें यह फिल्म बनाने का काम सौंपा था। वह बोलीं, ये है एक जिम्मेदारी है, आइडिया नहीं। हमारे दिवंगत डिफेंस स्टाफ के चीफ जरनल बिपिन रावत ने मुझे और मेरे पिता को दिल्ली बुलाया था मिलने के लिए। उस समय उन्होंने हमें 22 ऐसे हीरो की स्टोरीज दी थी, उसमें से 3 और 4 की स्टोरी इस फिल्म में है। उन्होंने कहा था कि ये स्टोरी उन शहीदों की है जो लोगों को पता चलनी चाहिए। उन्होंने यह जिम्मेदारी मुझे और मेरे पिता को दी थी। इसके बाद हमने उन्हें हेलिकॉप्टर क्रैश में खो दिया था तो यह सिर्फ मेरा या मेरे पिता को नहीं बल्कि बिपिन रावत जी का भी सपना है।

ये भी पढ़ें:जावेद अख्तर ने रिजेक्ट की बॉर्डर-2, बोले- नए गाने बनाओ या फिर मान लो कि…

कब होगी मूवी रिलीज

बॉर्डर 2 की बात करें तो अनुराग सिंह द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे पी दत्ता, निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। मूवी 23 जनवरी को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।