
जावेद अख्तर ने 'बॉर्डर 2' को लेकर कसा तंज, अब प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने दिया करारा जवाब, कह दी इतनी बड़ी बात
'बॉर्डर 2' क्रिएटिविटी बनाम लेगेसी की बहस के बीच फंस गई है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब जावेद अख्तर ने क्लासिक गानों के रिक्रिएशन की आलोचना की। उन्होंने बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 के लिए गाना लिखने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया था।
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर से थिएटर पर बवाल मचाने आ रहे हैं। सनी की मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर 2 कल यानी 23 जनवरी की थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, यह फिल्म क्रिएटिविटी बनाम लेगेसी की बहस के बीच फंस गई है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने क्लासिक गानों के रिक्रिएशन की आलोचना की। उन्हें बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 के लिए गाना लिखने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया था। जबकि, बॉर्डर का सुपरहिट गाना 'संदेशे आते हैं' के बोल दिग्गज स्क्रीनराइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे थे।
इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। मगर जब उनसे बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 के लिए गाना लिखने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया था। इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। ऐसे में अब प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने अब साफ किया है कि सीक्वल के लिए 'संदेशे आते हैं' गाने को रखना क्यों जरूरी था।
पहले जानें जावेद ने क्या था?
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जावेद अख्तर ने मेकर्स पर तंज कसा था। जावेद ने कहा, 'उन्होंने मुझसे फिल्म के लिए लिखने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मुझे सच में लगता है कि यह एक तरह का इंटेलेक्चुअल और क्रिएटिव बैंकरप्सी है। आपके पास एक पुराना गाना है जो हिट हुआ था और आप उसमें कुछ जोड़कर उसे फिर से रिलीज करना चाहते हैं? नए गाने बनाओ या फिर यह मान लो कि आप उसी लेवल का काम नहीं कर सकते।'

भूषण कुमार ने जावेद को दिया जवाब
जावेद अख्तर के बयान पर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने रिएक्ट किया है। जावेद के आलोचना का जवाब देते हुए, भूषण कुमार ने एक प्रमोशनल इवेंट में कहा, 'मेरा मानना है कि यह फिल्म दो चीजों के बिना नहीं बन सकती थी। बल्कि, तीन चीजों के बिना। एक, टाइटल बॉर्डर; दूसरा, सनी सर; और तीसरा, संदेशे आते हैं। इसलिए हमारे दिमाग में हमेशा से था कि हमें संदेशे आते हैं गाना रखना ही है।'
गाने को सिचुएशन के हिसाब से बदला गया
भूषण ने आगे कहा, 'संदेशे के लिरिक्स को सिचुएशन के हिसाब से बदला गया है। जो कहानी हम अब दिखा रहे हैं, वह पहली बॉर्डर का रिक्रिएशन नहीं है, बल्कि 1971 के युद्ध से जुड़ी अलग-अलग कहानियां हैं। हमने दूसरे सैनिकों की कहानियों को दिखाया है। लिरिक्स उनकी जिंदगी के आधार पर लिखे गए हैं। इसलिए हमने ये लिरिक्स मनोज जी से लिखवाए हैं।' बता दें कि 'संदेशे आते हैं' गाना रीक्रिएटेड रूप में सामने आया है, जिसे सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया हैं। 'ऐ जाते हुए लम्हों' को भी नए सिरे से बनाया गया है, जिसमें विशाल मिश्रा ओरिजिनल सिंगर रूप कुमार राठौड़ के साथ शामिल हुए हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




