
Ishq Da Chehra Song Out: 'बॉर्डर 2' का दूसरा गाना 'इश्क दा चेहरा' रिलीज, देखकर भर जाएंगी आंखें, दिलजीत ने जीता दिल
'बॉर्डर 2' के दूसरे गाने 'इश्क दा चेहरा' ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया है। इस गाने को महज कुछ ही मिनट में काफी व्यूज मिल गए हैं। इस गाने को दिलजीत दोसांझ, सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने मिलकर गाया है।
Border 2 Film Ishq Da Chehra Song Release: सालों के इंतजार के बाद जेपी दत्ता अपनी आईकॉनिक फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। सनी देओल स्टारर इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों ने सालों इंतजार किया। ऐसे में जेपी दत्ता की इस वॉर ड्रामा फिल्म को लेकर फिर से सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर से जहां सनी देओल सहित कुछ पुराने कलाकार नजर आएंगे तो वहीं, कई नए कलाकारों की एंट्री हुई है। हाल ही में 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ था। वहीं, अब इसका दूसरा गाना 'इश्क दा चेहरा' भी रिलीज हो गया है।
'इश्क दा चेहरा' गाना रिलीज
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' का नया गाना 'इश्क दा चेहरा' रिलीज हो गया है। ये एक सोलफुल रोमांटिक मेलोडी गाना है, जो दर्शकों के सामने एक मूवी का एक इमोशनल एंगल दर्शा रहा है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे देश के साथ-साथ जवान अपनी पर्सनल लाइफ में भी अपने परिवार को कितना प्यार करते हैं। कैसे उनकी पत्नियां उनका इंतजार करती हैं और एक दिन आता है कि वो वापस उन्हें छोड़कर अपनी धरती मां की रक्षा के लिए बॉर्डर पर लौट जाते हैं। आइए देखें ये वीडियो…
गाने में नजर आए ये सितारे
'बॉर्डर 2' के दूसरे गाने 'इश्क दा चेहरा' ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया है। इस गाने को महज कुछ ही मिनट में काफी व्यूज मिल गए हैं। इस गाने को दिलजीत दोसांझ, सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने मिलकर गाया है। गाना का म्यूजिक सचेत-परंपरा ने दिया है जबकि लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं। फिल्म के कास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के अलावा फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




