'बॉर्डर' से आगे निकलने के लिए 'बॉर्डर-2' को तोड़ने होंगे ये 5 रिकॉर्ड, इतनी आसान नहीं होगी यह चुनौती

Jan 21, 2026 08:08 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

सालों बाद दर्शकों की दुआ कुबूल होने जा रही है। साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर-2 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन पिछली फिल्म से आगे निकलने के लिए इसे कई रिकॉर्ड तोड़ने होंगे।

'बॉर्डर' से आगे निकलने के लिए 'बॉर्डर-2' को तोड़ने होंगे ये 5 रिकॉर्ड, इतनी आसान नहीं होगी यह चुनौती

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी फिल्म बॉर्डर-2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 1997 में आई थी और उसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। बॉर्डर-2 के अनाउंसमेंट के वक्त से ही इसका काफी ज्यादा बज है और ट्रेलर ने दर्शकों के दिलों में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। बॉर्डर-2 की तुलना बॉर्डर मूवी के साथ किया जाना बहुत स्वाभाविक है, लेकिन इसके लिए उस कल्ट हिट को बीट करना आसान नहीं होगा।

बॉर्डर से आगे निकलने के लिए बॉर्डर-2 को तोड़ने होंगे ये 5 रिकॉर्ड।

कहानी और इमोशनल कनेक्ट

साल 1997 में आई बॉर्डर ना सिर्फ सच्ची घटनाओं पर आधारित थी, बल्कि इसकी कहानी इतनी इंगेजिंग थी कि इतने बहुत जल्द दर्शकों के साथ वो इमोशनल कनेक्ट बिठा लिया, जो किसी भी फिल्म के हिट होने के लिए एक जरूरी कसौटी है। अगर बॉर्डर-2 को बॉर्डर से आगे निकलना है तो इसे वही इमोशनल कनेक्ट दिखाना होगा ताकि यह दर्शकों के साथ जुड़े और वही क्रेज पैदा कर पाए।

जुबां पर चढ़ जाने वाले गाने

बॉर्डर मूवी की एक बड़ी खासियत इसका म्यूजिक भी था। इस फिल्म के गाने बहुत जल्दी लोगों की जुबां पर चढ़ गए। देश के जवानों अपनी मातृभूमि के लिए क्या कुछ सैक्रिफाइज करते हैं यह बताता गाना 'घर कब आओगे' हो, या फिर एक जवान के दिल का हाल बताता 'हमें जब से मोहब्बत हो गई है' सॉन्ग हो। ये सभी गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं। यूं तो बॉर्डर-2 के लिए मेकर्स ने पुराने गानों को ही रीमेक किया है, लेकिन क्या कुछ नए गानों को शामिल किया गया है? यह देखना होगा।

बॉक्स ऑफिस पर भी जंग

बॉर्डर-2 की लड़ाई अपनी ही प्रीक्वल फिल्म बॉर्डर के साथ है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को वो कमाल दिखाना होगा जो बॉर्डर ने उस वक्त दिखाया था। कम लोग जानते हैं कि तब महज 10 करोड़ रुपये में बनी फिल्म बॉर्डर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यानि 6 गुना से भी ज्यादा। क्या बॉर्डर-2 यह चमत्कार कर पाएगी? वक्त ही बताएगा।

एक्टिंग में दिखाना होगा दम

यूं तो फिल्म की स्टार कास्ट बहुत सोच-समझकर चुनी गई है, लेकिन क्या पिछली फिल्म की तरह इस बार भी एक्टर्स थिएटर में बैठी ऑडियंस की आंखों में आंसू लाने में कामयाब हो पाएंगे? क्या इस बात भी दर्शक पिछली बार की तरह वही रोमांच और देशभक्ति महसूस कर पाएंगे? इस सवाल का जवाब भी दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा।

डायलॉग्स और धांसू वीएफएक्स

मथुरादास के छुट्टी मांगने वाले डायलॉग हों, या फिर सनी देओल का शेर जैसी बुलंद आवाज में दहाड़ना। फिल्म बॉर्डर के डायलॉग्स हमें आज तक याद हैं। बॉर्डर जैसा ही कमाल दिखाने के लिए और उससे आगे निकलने के लिए हमें बॉर्डर-2 में वही इंटेन्सिटी चाहिए होगी। इसके अलावा क्योंकि वक्त काफी बदल गया है और VFX की मदद एक्शन सीक्वेंस में ली जाती है। तो खराब VFX कहीं क्वालिटी कॉम्प्रोमाइज करता ना दिखे यह भी जरूरी है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।