बॉर्डर 2-मर्दानी 3 के सामने वध 2 और भाभी जी घर पर है का बुरा हाल, जानें फिल्मों का कलेक्शन
थिएटर्स पर अब 4 फिल्में लगी हुई हैं और वो हैं बॉर्डर 2, मर्दानी 3, वध 2 और भाभी जी घर पर हैं। जानें इन फिल्मों ने टोटल कितने करोड़ कमा लिए हैं।

बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 थिएटर्स पर लगी हुई थीं कि अब शुक्रवार से 2 और फिल्मों ने थिएटर्स में दस्तक दी है और वो हैं वध और भाभी जी घर पर हैं। वध को क्रिटिक्स से रिव्यू तो अच्छा मिल रहा है। खैर बॉर्डर 2 ने शुक्रवार को जहां 2.85 करोड़ कमाए हैं। वहीं मर्दानी 3 ने 1.75 करोड़।
बॉर्डर 2 का कलेक्शन
बॉर्डर 2 की कमाई वैसे गिरती ही जा रही है बॉक्स ऑफिस पर। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते के सोमवार से फिल्म 5 करोड़, मंगलवार को भी 5 करोड़, बुधवार को 4 करोड़, गुरुवार को 3 करोड़ और अब शुक्रवार को 2.85 करोड़ कमाए यानी 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म ने टोटल 297.25 करोड़ कमा लिए हैं।
मर्दानी 3 का कलेक्शन
वहीं मर्दानी 3 ने पहले हफ्ते 26.3 करोड़ के बाद शुक्रवार को 1.75 करोड़ कमाए और अब मूवी ने टोटल 28.05 करोड़ कमा लिए हैं।
वध 2 और भाभी जी घर पर हैं का क्या है हाल
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 ने वहीं शुक्रवार को 0.50 करोड़ कमाए हैं। पहले दिन फिल्म 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।
वहीं भाभी जी घर पर हैं फिल्म ने पहले दिन 0.25 करोड़ कमा लिए हैं। तो देखा जाए तो चारों मूवीज में बॉर्डर 2 ने सबसे ज्यादा कमाई की है।
वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई
अब वीकेंड पर देखते हैं कि इन चारों मूवीज का क्या हाल होता है। बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 की कमाई में उछाल आएगा या नहीं। वहीं वध 2 और भाभी जी घर पर हैं को भी हो सकता है वीकेंड का फायदा हो सकता है।
बॉर्डर 2 की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। वहीं मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी, जानकी बोड़ीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम किरदार में हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



