Border 2 Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन पस्त पड़ी बॉर्डर-2, गदर-2 से है इतनी दूर

Feb 10, 2026 07:41 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Border 2 vs Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म अभी तक ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।

Border 2 Box Office Day 18: बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन पस्त पड़ी बॉर्डर-2, गदर-2 से है इतनी दूर

वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। 18 दिनों में सनी देओल की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ इन 18 दिनों में ‘गदर 2’ को पछाड़ नहीं पाई है। जी हां, ‘बॉर्डर 2’ कमाई के मामले में ‘गदर 2’ से अभी बहुत पीछे है। आइए आपको दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

‘बॉर्डर 2’ का 18 दिनों का कलेक्शन

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। पहले हफ्ते फिल्म ने 224.25 करोड़ की कमाई की। दूसरे हफ्ते फिल्म ने 70.15 करोड़ का कारोबार किया। वहीं 15वें, 16वें, 17वें और 18वें दिन फिल्म ने क्रमश: 2.85 करोड़, 5.25 करोड़, 7.25 करोड़ और 1.85 करोड़ की कमाई की।

‘बॉर्डर 2’ डे वाइज कलेक्शन

पहला हफ्ता - 224.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता - 70.15 करोड़ रुपये
डे15 - 2.85 करोड़ रुपये
डे16 - 5.25 करोड़ रुपये
डे17 - 7.25 करोड़ रुपये
डे18 - 1.85 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन - 311.60 करोड़ रुपये

‘गदर 2’ की रिपोर्ट

‘गदर 2’ ने पहले दिन 40.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले और दूसरे हफ्ते फिल्म ने 284.63 करोड़ और 134.47 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं 15वें, 16वें, 17वें और 18वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने क्रमश: 7.10 करोड़, 13.75 करोड़, 16.10 करोड़ और 4.60 करोड़ का कारोबार किया था।

‘गदर 2’ डे वाइज कलेक्शन

पहला हफ्ता - 284.63 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता - 134.47 करोड़ रुपये
डे15 - 7.10 करोड़ रुपये
डे16 - 13.75 करोड़ रुपये
डे17 - 16.10 करोड़ रुपये
डे18 - 4.60 करोड़ रुपये
18 दिनों की कमाई - 460.65 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन - 525.7 करोड़ रुपये

‘बॉर्डर 2’ vs ‘गदर 2’

मतलब अभी ‘बॉर्डर 2’, ‘गदर 2’ से बहुत पीछे है। ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी ‘बॉर्डर 2’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस से 214.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा।

डे/वीकबॉर्डर 2गदर 2
पहला हफ्ता224.25 करोड़ रुपये284.63 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता70.15 करोड़ रुपये134.47 करोड़ रुपये
डे 152.85 करोड़ रुपये7.10 करोड़ रुपये
डे 165.25 करोड़ रुपये13.75 करोड़ रुपये
डे 177.25 करोड़ रुपये16.10 करोड़ रुपये
डे 181.85 करोड़ रुपये4.60 करोड़ रुपये
18 दिनों का कलेक्शन311.60 करोड़ रुपये460.65 करोड़ रुपये
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।