सुस्त पड़ी बॉर्डर-2, मर्दानी-3 का हाल बेहाल, वध-2 और भाभी जी घर पर हैं! की खराब शुरुआत

Feb 06, 2026 09:17 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Box Office Collection Live Update: ‘बॉर्डर-2’ सुस्त पड़ गई है। ‘मर्दानी-3’ का हाल बेहाल है और इसी बीच आज सिनेमाघरों में दो नई फिल्में ‘वध-2’ और ‘भाभी जी घर पर हैं!’ रिलीज हुई हैं।

सुस्त पड़ी बॉर्डर-2, मर्दानी-3 का हाल बेहाल, वध-2 और भाभी जी घर पर हैं! की खराब शुरुआत

आज सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल है। एक तरफ दो नई फिल्में- ‘वध 2’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ रिलीज हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्मों ने पहले से ही बॉक्स ऑफिस कब्जा करके रखा है। आइए आपको बताते हैं कि आज (6 फरवरी 2026) ये चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही हैं।

वध 2: सस्पेंस और डर का डबल डोज

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वध’ ने 0.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो ‘वध 2’ पहले दिन 1 करोड़ से कम की कमाई करेगी। हालांकि पॉजिटिव रिव्यूज के चलते वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।

Vadh 2 Live Updates

सुबह 11 बजे तक - 0.01 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.02 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.03 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 0.05 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 0.07 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 0.19 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 0.21 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक - 0.23 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक- 0.27 करोड़ रुपये

शाम 8 बजे तक - 0.31 करोड़ रुपये

शाम 9 बजे तक - 0.43 करोड़ रुपये

भाभी जी घर पर हैं: बड़े पर्दे पर ठहाकों की गूंज

टीवी के सबसे चहेते किरदार- तिवारी जी, विभूति नारायण और अंगूरी भाभी अब सिनेमाघरों में आ गए हैं। उनकी फिल्म ‘भाभी जी घर पर हैं’ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, यह फिल्म पहले वीकेंड के खत्म होते होते 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।

Bhabhiji Ghar Par Hain Live Update

सुबह 11 बजे तक - 0.01 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.02 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.03 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 0.03 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 0.04 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 0.05 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 0.06 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक- 0.07 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक- 0.08 करोड़ रुपये

शाम 8 बजे तक - 0.09 करोड़ रुपये

शाम 9 बजे तक - 0.22 करोड़ रुपये

बॉर्डर 2: धीमी पड़ी रफ्तार

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे हफ्ते में एंट्री मार ली है। फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 294.23 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 438 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Border 2 Day 15 LIVE Updates

सुबह 9 बजे तक - 0.04 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.07 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 0.12 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.18 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.30 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 0.49 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 0.66 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 0.93 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 1.16 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक- 1.42 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक - 1.50 करोड़ रुपये

शाम 8 बजे तक- 1.57 करोड़ रुपये

शाम 9 बजे तक - 2.31 करोड़ रुपये

मर्दानी 3: रानी मुखर्जी की फिल्म का हाल बेहाल

'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 26.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।

Mardaani 3 Day 8 Live Updates

सुबह 9 बजे तक - 0.01 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.03 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 0.06 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.10 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.16 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 0.25 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 0.35 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 0.48 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 0.58 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक- 0.75 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक - 0.82 करोड़ रुपये

शाम 8 बजे तक - 0.96 करोड़ रुपये

शाम 9 बजे तक - 1.44 करोड़ रुपये

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।