Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBorder 2 Day 14 Mardaani 3 Day 7 Box Office Collection Sunny Deol Film Rani Mukerji Movie
Border 2 vs Mardaani 3 : 14वें दिन बॉर्डर-2 का कैसा है हाल, 7वें दिन रेंगती दिख रही मर्दानी-3

Border 2 vs Mardaani 3 : 14वें दिन बॉर्डर-2 का कैसा है हाल, 7वें दिन रेंगती दिख रही मर्दानी-3

संक्षेप:

Border 2 Day 14 Mardaani 3 Day 7: 'बॉर्डर 2' की कामयाबी का श्रेय इसके 'नॉस्टैल्जिया' को जाता है। वहीं 'मर्दानी 3' के साथ दिक्कत यह रही कि इसकी भिड़ंत एक बड़ी ब्लॉकबस्टर से हो गई। आइए आपको बताते हैं कि आज दोनों कितनी कमाई कर रहे हैं।

Feb 05, 2026 08:20 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा दूसरे हफ्ते भी बरकरार है, वहीं रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। आज 'बॉर्डर 2' का 14वां दिन है और यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने वाली है। दूसरी ओर 'मर्दानी 3' का आज पहला हफ्ता पूरा हो रहा है, लेकिन फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बॉर्डर 2’ ने अब तक कितनी कमाई की है?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' ने 13वें दिन (बुधवार) करीब 4 करोड़ का कलेक्शन किया। आज 14वें दिन की शुरुआती रिपोर्ट बताती है कि फिल्म अपनी पकड़ बनाए हुए है।

ओपनिंग डे कलेक्शन: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

पहले हफ्ते कितना कमाया था?: पहले सात दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 224.25 करोड़ की कमाई की थी।

13 दिनों का कुल कलेक्शन: 290.75 करोड़ (नेट)

वर्ल्डवाइड धमाका: फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

आज के कलेक्शन पर नजर: 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए ‘बॉर्डर 2’ को 9.25 करोड़ चाहिए। वीक डेज फिल्म 4-5 करोड़ की कमाई कर रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आज 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर पाएगी या नहीं?

Border 2 Day 14 Live: 14वें दिन की दहाड़

सुबह 9 बजे तक - 0.09 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.15 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 0.21 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.31 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.49 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 0.74 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 0.96 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 1.28 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 1.55 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक - 1.84 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक- 2 करोड़ रुपये

शाम 8 बजे तक - 2.4 करोड़ रुपये

‘मर्दानी 3’ की एक हफ्ते की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को ‘बॉर्डर 2’ के तूफान का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी फिल्म ठीक ठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने छठे दिन (बुधवार) करीब 2 करोड़ की कमाई की।

ओपनिंग डे कलेक्शन: ‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

6 दिनों का कुल कलेक्शन: फिल्म को रिलीज हुए छह दिन पूरे हो गए है। फिल्म ने इन छह दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 24.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Mardaani 3 Day 7 Live: धीमी शुरुआत

सुबह 9 बजे तक - 0.03 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.05 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 0.09 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 0.17 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 0.25 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 0.36 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बजे तक - 0.49 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 0.63 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 0.73 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक - 0.82 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक- 0.95 करोड़ रुपये

शाम 8 बजे तक - 1.26 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 और टॉक्सिक में से कौन आगे? मृणाल की डकैत बॉक्स ऑफिस पर फुस होने से बची
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।