Border 2 Day 1: बॉर्डर 2 ने तोड़ दिया धुरंधर का ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Jan 23, 2026 10:30 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Border 2 Box Office Collection: बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। वरुण धवन और सनी देओल की फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

Border 2 Day 1: बॉर्डर 2 ने तोड़ दिया धुरंधर का ओपनिंग डे कलेक्शन रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। बॉर्डर 2 साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। बॉर्डर जब रिलीज हुई थी तो उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। अब बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी, हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है। पहले दिन की बात करें तो बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले ही दिन सनी देओल की फिल्म ने साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

धुरंधर के ओपनिंग डे से ज्यादा बॉर्डर 2 की कमाई

sacnilk.com के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने पहले दिन यानी 23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर देशभर में 28.79 करोड़ की कमाई की है। ये कमाई साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म धुरंधर की पहले दिन की कमाई से ज्यादा है। रणवीर सिंह की धुरंधर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ की कमाई की थी।

बॉर्डर 2 वर्सेज बॉर्डर के फर्स्ट डे का कलेक्शन

बॉर्डर 2 ने सिर्फ धुरंधर का ही नहीं बल्कि बॉर्डर (1997) के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा है। बॉर्डर ने पहले दिन सिर्फ 1.10 करोड़ की कमाई की थी। बॉर्डर 2 पहले ही दिन बॉर्डर के भारत में टोटल कलेक्शन के लगभग पास पहुंच गई है। बॉर्डर ने भारत में 39.30 करोड़(नेट कलेक्शन) कमाए थे। अगर बॉर्डर 2 इसी तरह कल भी कमाई करती है तो बॉर्डर के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर जाएगी।

2023-2025 रिपब्लिक डे पर रिलीज हुई फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन

बॉर्डर 2 ने पहले ही दिन अपने नाम एक और रिकॉर्ड किया है। पिछले तीन सालों में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज हुई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग डे कलेक्शन में भी फिल्म ने दो फिल्मों को पछाड़ा है।

फिल्म का नामरिलीज की तारीखभारत में पहले दिन की कमाई
स्काई फोर्स24 जनवरी, 202511.25 करोड़ (नेट कलेक्शन)
फाइटर 25 जनवरी, 202422.5 करोड़ (नेट कलेक्शन)
पठान25 जनवरी, 202357 करोड़ (नेट कलेक्शन)

लोगों को पसंद आ रही वरुण धवन की परफॉर्मेंस

बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहना शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म के जो रिव्यू सामने आए हैं उसमें वरुण धवन की बहुत तारीफ हो रही है। सनी देओल की परफॉर्मेंस भी लोगों को काफी पसंद आई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।