
Border 2: बॉर्डर 2 का पहला दिन, जानें कैसा रहा सनी देओल की फिल्म का हाल?
Border 2 Updates: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म ने रात 9 बजे तक 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘बॉर्डर 2’ को 4.5 स्टार्स दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि इस फिल्म के डायलॉग्स ही इस फिल्म की जान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म देखने के बाद आपका सीना देशभक्ति की भावनाओं से भर जाएगा।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। रात 9 बजे तक फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉर्डर 2 धुरंधर के ओपनिंग डे की कमाई को पछाड़ पाएगी?
8:39 PM- Border 2 Live Updates: कितनी हो गई अब सनी देओल की फिल्म की कमाई?
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत और अहान की फिल्म बॉर्डर 2 ने अबतक 20.71 करोड़ की कमाई कर ली है।
7:42 PM- Border 2 Live Updates: बॉर्डर 2 हर घंटे बढ़ रही कमाई
बॉर्डर 2 ने अबतक भारत में 17.64 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई कर ली है।
6:41 PM- Border 2 Live Updates: बॉर्डर 2 की कितनी हुई अबतक की कमाई?
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है। फिल्म ने अबतक 16.24 करोड़ की कमाई कर ली है।
5:49 PM- Border 2 Live Updates: कैसी है सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म?
बॉर्डर 2 आपको अंत तक बांधे रहेगी। फिल्म में सनी देओल ने सॉलिड परफॉर्मेंस दी है। यहां क्लिक करके पढ़ें बॉर्डर 2 का रिव्यू
5:20 PM- Border 2Live Updates: कितनी हुई सनी की फिल्म की कमाई?
शाब 5:20 तक वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 ने 13.98 करोड़ की कमाई कर ली है।
4:15 PM - Border 2 Live Updates: 125 करोड़ के पार पहुंचेगा आंकडा
ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ पहले वीकेंड पर 125 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
4:00 PM - Border 2 Live Updates: पहले दिन की कमाई
शाम चार बजे तक फिल्म ने 11.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
3:00 PM - Border 2 Live Updates: बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ की कमाई की थी। वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने दोपहर 3 बजे तक 8.43 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रात तक ‘बॉर्डर 2’, ‘धुरंधर’ को पछाड़ पाएगी या नहीं।
2:00 PM - Border 2 Live Updates: कितनी हुई कमाई?
दोपहर 2 बजे तक ‘बॉर्डर 2’ की कमाई का आंकड़ा 7.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
1:00 PM - Border 2 Live Updates: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘बॉर्डर 2’ के पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक 5.56 करोड़ रुपये की कमाई की है।
12:30 PM - Border 2 Live Updates: बॉर्डर 2 की परफॉर्मेंस
Sacnilk के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन अच्छा कर रही है। आज शुक्रवार है और लोगों का ऑफिस-स्कूल है, फिर भी सुबह के शोज की 19.46% सीट्स भरी रहीं।
12:10 PM - Border 2 Live Updates: सनी देओल का पोस्ट
सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज होने के बाद x पर लिखा, ‘हिन्दुस्तान को हराना किसी के बस की बात न थी, न है और न होगी! बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टिकट्स बुक कर लीजिए’
12:00 AM - Border 2 Live Updates: आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ के टीजर पर क्या कहा?
‘बॉर्डर 2’ के साथ ‘धुरंधर 2’ का टीजर नहीं रिलीज हुआ है। आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ पर अपडेट दिया है और बताया कि टीजर कब आएगा। आदित्य धर ने क्या कहा ये जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
11:30 AM - Border 2 Live Updates: ‘बॉर्डर 1’ की कहानी
‘बॉर्डर 2’ देखनी है, लेकिन ‘बॉर्डर 1’ नहीं देखी है? कोई बात नहीं। इस लिंक पर क्लिक करके आप ‘बॉर्डर 1’ की कहानी शॉर्ट में पढ़ सकते हैं।
11:00 AM - Border 2 Live Updates: सोशल मीडिया रिव्यूज
जब ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आया था तब वरुण धवन को बहुत ट्रोल किया गया था। हालांकि, फिल्म देखने के बाद लोग वरुण धवन की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘वरुण धवन की एक्टिंग बेहतरीन है, इमोशन शानदार हैं।’
10:45 AM - Border 2 Live Updates: ‘सनी देओल ने शेर की तरह दहाड़ा’
ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने X पर ‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ को ‘बॉर्डर’ (1997) को दी गई श्रद्धांजलि कहा है। उनका कहना है कि सनी देओल पर्दे पर शेर की तरह दहाड़ते हैं, वरुण धवन ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दी है, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने जबरदस्त सपोर्ट दिया है।
10:15 AM - Border 2 Live Updates: नहीं आया ‘धुरंधर 2’ का टीजर
‘बॉर्डर 2’ के रिलीज होने से पहले ये दावा किया जा रहा था कि फिल्म के साथ सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ की भी झलक दिखाई जाएगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज होने के बाद आदित्य धर ने बताया कि वे कुछ दिनों में ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज करेंगे।
10:00 AM - Border 2 Live Updates: सनी देओल ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
‘बॉर्डर 2’ के क्रेडिट्स में सनी देओल काे धर्मेंद्र का बेटा कहकर संबोधित किया गया है। दरअसल, धर्मेंद्र के निधन के बाद ये सनी देओल की पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

9:45 AM - Border 2 Live Updates: सुनील शेट्टी ने क्या कहा?
‘बॉर्डर-1’ में सुनील शेट्टी भी थे। फिल्म के अंत में उनका किरदार शहीद हो जाता है। इस हफ्ते जब ‘बॉर्डर 2’ के इवेंट में सुनील शेट्टी को स्टेज पर बुलाया गया था तो उन्होंने कहा था, “जब ‘बॉर्डर-1’ में मुझे अपना डेथ सीक्वेंस मिला तो मैं बहुत खुश हुआ था। जब आप देश के लिए मरते हैं, तो अच्छा लगता है। लेकिन पहली बार मुझे लगा कि अगर मैं ‘बॉर्डर-1’ में जिंदा होता तो मैं ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बन जाता। मुझे हमेशा से यूनिफॉर्म पहनने की चाहत थी।”
9:30 AM - Border 2 Live Updates: यहां बैन हुई ‘बॉर्डर 2’
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की तरह ‘बॉर्डर 2’ को भी ‘पाकिस्तान विरोधी’ बताकर खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, “बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर रोक लगा दी गई है।”
9:15 AM - Border 2 Live Updates: बॉर्डर-1 में कौन-कौन हुआ था शहीद?
सनी देओल (मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी) - सुरक्षित
सुनील शेट्टी (कैप्टन भैरों सिंह) - शहीद
अक्षय खन्ना (लेफ्टिनेंट धर्मवीर भान) - शहीद
जैकी श्रॉफ (विंग कमांडर आनंद) - सुरक्षित
9:00 AM - Border 2 Live Updates: बॉर्डर-1 ने कितनी कमाई की थी?
‘बॉर्डर’ 10 करोड़ में बनी थी। Sacnilk के मुताबिक, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 39.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 64.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
8:45 AM - Border 2 Live Updates: कहां देखें ‘बॉर्डर 1’?
‘बॉर्डर 2’ देखने से पहले आपको ‘बॉर्डर 1’ देखनी पड़ेगी ताकि आप सनी देओल के कैरेक्टर को समझ सकें। आप ‘बॉर्डर 1’ जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
8:30 AM - Border 2 Live Updates: सेंसर बोर्ड ने नहीं चलाई कैंची
CBFC ने ‘बॉर्डर 2’ को बिना किसी कट के मंजूरी दी है। जी हां, उन्होंने डायलॉग या एक्शन सीन्स में कोई कट नहीं लगवाया है। हां, लेकिन कुछ बदलाव करने को कहा था। जैसे भारत के झंडे के विजुअल्स बदलना और उस सैनिक का असली नाम जोड़ना जिस पर सनी का किरदार आधारित है।
8:20 AM - Border 2 Live Updates: ‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श का पूरा रिव्यू डिटेल में पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
8:15 AM - Border 2 Live Updates: शोज कैंसिल होने की संभावना
फिल्म इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई हिस्सों में ‘बॉर्डर 2’ के सुबह के शोज कैंसिल होने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कंटेंट तैयार न होने की वजह से UFO Moviez जैसे डिस्ट्रीब्यूटर्स ने थिएटरों को बताया है कि सुबह 8 बजे और 9 बजे के शुरुआती शोज शायद संभव न हों।
8:05 AM - Border 2 Live Updates: पहले दिन कितना कमाएगी
फिल्म का क्रेज देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट ने अनुमान लगाया है कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करेगी।
8:00 AM - Border 2 Live Updates: एडवांस बुकिंग
फिल्म की 4,09,117 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग के जरिए ही 17.5 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




