Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBorder 2 Day 1 Box Office Collection Prediction Sunny Deol Film can beat chhava dhurandhar Gadar 2
Border 2 Box Office: पहले दिन कितना कमाएगी ‘बॉर्डर 2’, इन 10 फिल्मों को छोड़ेगी पीछे?

Border 2 Box Office: पहले दिन कितना कमाएगी ‘बॉर्डर 2’, इन 10 फिल्मों को छोड़ेगी पीछे?

संक्षेप:

Border 2 Opening Day Prediction: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, ये फिल्म पहले ही दिन कई सारी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी।

Jan 22, 2026 12:26 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Border 2 Box Office Report: वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का क्रेज देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट अनुमान लगा रहे हैं कि ये फिल्म साल 2026 की पहली हिट फिल्म साबित होगी। इतना ही नहीं, ट्रेड एनालिस्ट का ये भी कहना है कि ‘बॉर्डर 2’ पहले ही दिन कई सारी हिंदी फिल्मों को पछाड़ देगी और सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

‘बॉर्डर 2’ एडवांस बुकिंग के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की 22 जनवरी की सुबह 11 बजे तक 1,85,139 टिकट्स बिकीं हैं। वहीं एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने 10.28 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स के साथ) की कमाई कर ली है। अब अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।

बॉर्डर 2

इन फिल्मों को छोड़ सकती है पीछे

अगर ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है तो ये कई सारी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। जैसे

  1. ‘छावा’ (33.10 करोड़ रुपये),
  2. ‘वॉर 2’ (29 करोड़ रुपये),
  3. ‘धुरंधर’ (28.60 करोड़ रुपये),
  4. ‘सैयारा’ (22 करोड़ रुपये),
  5. ‘रेड 2’ (19.71 करोड़ रुपये),
  6. ‘कल्कि 2898 एडी’ (22.50 करोड़ रुपये),
  7. ‘भूल भुलैया 3’ (36.60 करोड़ रुपये),
  8. ‘गदर 2’ (40.10 करोड़ रुपये),
  9. ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ (36 करोड़ रुपये) और
  10. ‘फाइटर’ (24.60 करोड़ रुपये)

सनी देओल

सनी देओल की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन

फिल्मेंओपनिंग डे कलेक्शन
बॉर्डर 240+ करोड़ रुपये (प्रीडिक्शन)
गदर 240.10 करोड़ रुपये
जाट9.62 करोड़ रुपये
यमला पगला दीवाना7.95 करोड़ रुपये
घायल वन्स अगेन7.20 करोड़ रुपये
यमला पगला दीवाना 27.5 करोड़ रुपये
सिंह साब द ग्रेट6.0 करोड़ रुपये
चुप3.06 करोड़ रुपये
फूल एंड फाइनल2.63 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें:बॉर्डर 2 देखने के लिए एक्साइटेड क्रिकेट राशिद खान, बोले- फिल्म तो…
ये भी पढ़ें:1997 की 'बॉर्डर' से आगे निकलने के लिए 'बॉर्डर-2' को तोड़ने होंगे ये 5 रिकॉर्ड
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।