
सनी देओल की बॉर्डर 2 पहले दिन दिखा पाएगी कमाल? ये हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े
Border 2 Advance Collection: बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। फिल्म साल 1997 में आई बॉर्डर का सीक्वल है।
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 कल यानी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2026 की मोस्ट एंटिसिपेड फिल्मों में से एक बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। फिल्म के एडवांस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बॉर्डर 2 हाल ही सालों में रिलीज हुईं बड़ी ड्रामा फिल्मों में से एक होगी। बॉर्डर की तरह ही बॉर्डर 2 भी एक मल्टी स्टारर फिल्म है।
फिल्म की कितनी हुई एडवांस बुकिंग?
sacnilk.com के मुताबिक, बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 9.76 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के समेत फिल्म ने 14.68 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की है। यह डेटा 22 जनवरी रात 10 बजे तक का है।
दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में कितनी हुई फिल्म की एडवांस कमाई
बॉर्डर 2 2 डी के साथ-साथ 4डीएक्स में भी रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग में 2डी के 320081 टिकट बिके हैं। वहीं, 4डीएक्स के 477 टिकट्स बिके हैं। हरियाणा में ब्लॉक सीट्स के साथ 18.01 लाख (ग्रॉस) की कमाई की है। पंजाब में फिल्म ने 54.78 लाख (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की है। दिल्ली में फिल्म ने 2.24 करोड़ (ग्रॉस) कमाए हैं। उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की है।
बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सनी देओल, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को जेपी दत्ता और निधी दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभाएंगे। वरुण धवन मेजर मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। अहान शेट्टी लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ नोरोन्हा का किरदार और दिलजीत दोसांझ निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभाते नजर आएंगे।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




