Box Office: बॉर्डर-2 ने अभी तक कमाए कितने करोड़? बॉक्स ऑफिस पर अभी से मचा रही धमाल

Jan 20, 2026 11:04 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Border 2 Advance Booking: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर-2 जल्द ही रिलीज होने जा रही है। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कैसा है इस फिल्म को लेकर रिस्पॉन्स?

Box Office: बॉर्डर-2 ने अभी तक कमाए कितने करोड़? बॉक्स ऑफिस पर अभी से मचा रही धमाल

Border 2 First Day Advance Booking: वरुण धवन, सनी देओल और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और ट्रेड विशेषज्ञों ने अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है। फिल्मों की कमाई के आंकड़े जारी करने वाले प्लेटफॉर्म सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट ने कमाई के ताजा आंकड़े दिए हैं। फिल्म को 2D के अलावा डॉल्बी सिने में रिलीज किया जा रहा है।

अभी तक कितनी हो चुकी कमाई

साल 1997 में आई बॉर्डर के साथ इस फिल्म की तुलना किया जाना बहुत स्वाभाविक है, ऐसे में देखना यह होगा कि कमाई के साथ-साथ क्या यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीत पाती है या नहीं। बात कमाई की करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ब्लॉक सीटों के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ 84 लाख रुपये कमा चुकी है। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म पहले दिन 35 से 40 करोड़ रुपये के बीच कमा सकती है और फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 700 करोड़ रुपये के लगभग रह सकता है।

मोटी कमाई करने का पूरा चांस

फिल्म का ट्रेलर रिलीज किए जाने के बाद इसके लिए दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया। फिल्म में वरुण धवन के एक्शन के साथ-साथ लोगों को सनी देओल के डायलॉग्स बहुत पसंद आए। फिल्म का ट्रेलर एक बार फिर पुराने वक्त जैसा एक्साइटमेंट दे रहा है। बॉर्डर के सीक्वल का इंतजार फैंस काफी वक्त से कर रहे थे, ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर सकती है। एक एडवांटेज यह भी है कि इस फिल्म के लिए अभी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कोई टफ कॉम्पटिशन नहीं है जिसकी वजह से मुश्किल खड़ी हो सके

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;