बॉर्डर 2 की आंधी के आगे टिक पाएगी रानी की मर्दानी 3? ये है पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड

Jan 28, 2026 04:14 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सनी देओल की बॉर्डर 2 की कमाई की आंधी के बीच रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्में छाई हुई हैं। लेकिन क्या इस आंधी के आगे रानी अपनी जगह बना पाती हैं? रानी के सामने बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की बड़ी चुनौती होगी।

बॉर्डर 2 की आंधी के आगे टिक पाएगी रानी की मर्दानी 3? ये है पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी करीब तीन साल बाद थिएटर पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर मर्दानी की शिवानी शिवाजी राव बनकर नजर आने वाली हैं। मर्दानी 3 इस शुक्रवार यानी 30 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे जबरदस्त रिएक्शन मिला। अब फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि सनी देओल की बॉर्डर 2 की धूम के बीच क्या रानी की फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी?

जब चली थी धुरंधर की आंधी

दरअसल, कुछ ऐसी ही स्थिति पिछले महीने धुरंधर की आंधी के बीच रिलीज हुई कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2, कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी और इक्कीस जैसी फिल्मों की भी थी। ये तीनों ही फिल्म धुरंधर के आगे अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थीं। अब बॉर्डर 2 की आंधी चल रही है। फिल्म ने 30 करोड़ के साथ ओपनिंग कर सिर्फ 5 दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंचने का रिकॉर्ड बना लिया है।

बॉर्डर 2 की चौथे दिन की कमाई के अपडेट

सनी देओल की फिल्मों का तूफान

सनी देओल इस समय के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बने हुए हैं। उनके कमबैक के बाद फिल्में कमाई कर रही हैं। एक्टर की पिछली फिल्म गदर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े हिला दिए थे। कल्ट क्लासिक गदर के रीमेक में ऑडियंस ने उन्हें जबरदस्त प्यार दिया। सनी देओल की गदर 2 की जबरदस्त सफलता का नुकसान अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को हुआ था। अच्छी कहानी और शानदार कास्ट के बाद भी फिल्म, सनी देओल के तूफान के आगे टिक नहीं पाई थी। दोनों फिल्मों में हुए जबरदस्त क्लेश में OMG 2 पीछे रह गी थी । अब मामला फिर कुछ वैसा ही होने जा रहा है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाए के तूफान के बीच रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 रिलीज होने वाली है। लाइव हिंदुस्तान पर हुए पोल के मुताबिक बॉर्डर 2 रानी की मर्दानी 3 पर भारी पड़ जाएगी।

border and mardaani 3

रानी मुखर्जी के सामने बड़ी चुनौती

बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वाली रानी मुखर्जी अपने दम पर फिल्में हिट करने की हिम्मत रखती हैं। साल 2023 में रिलीज हुई उनकी पिछली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने जबरदस्त तारीफें बटोरी थी। इसी फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले रानी ने मर्दानी और मर्दानी 2 में भी जबरदस्त परफॉरमेंस से फिल्में हिट करवाई हैं। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और अब मर्दानी 3 आ रही है।

फिल्मबजटकलेक्शन (वर्ल्डवाइड)
मर्दानी (22 अगस्त 2014)21 करोड़59 करोड़
मर्दानी 2 (13 दिसंबर 2019)27 करोड़67 करोड़
मर्दानी 3 (30 जनवरी 2026)75 करोड़

-

मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी का किरदार पहले से ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। इस बार वो एक बच्चियां गायब करने वाले गिरोह की लीडर अम्मा से टक्कर लेने वाली हैं। फिल्म 30 जनवरी यानी इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।