Border 2 Box Office Day 27: खत्म हुआ 'बॉर्डर 2' का खेल, लाखों में सिमटी कमाई, 400 करोड़ तक पहुंचे ने में छूटे पसीने
'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, अब 'बॉर्डर 2' के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Border 2 Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर फैंस के बीच काफी बजा हुआ है। इस मूवी ने डे वन से ही काफी शानदार कमाई की। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौका का पूरा फायदा मिला।। सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। दिन पर दिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
बुधवार को कैसा रहा 'बॉर्डर 2' का हाल
'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, अब 'बॉर्डर 2' के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने 27वें दिन 0.55 लाख रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 323.80 करोड़ रुपये हो गई है।
डे वाइज देखें 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
| डे वन | 30 करोड़ रुपये |
|---|---|
| पहला हफ्ता | 224.25 करोड़ रुपये |
| दूसरा हफ्ता | 70.15 करोड़ रुपये |
| तीसरा हफ्ता | 23.35 करोड़ रुपये |
| डे 27 | 0.55 लाख रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 323.80 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से हुआ 'बॉर्डर 2' का सामना
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज रिलीज के 24वें दिन बाद भी देखने को मिल रहा है। देशभक्ति से लबरेज ये फिल्म ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। 'बॉर्डर 2' का सामना अभी तक बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से है। वहीं, अब इसके सामने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' रिलीज हो गई है। ऐसे में इन फिल्मों के बीच कॉम्पिटिशन थोड़ा तगड़ा हो गया है।
'बॉर्डर 2' के बारे में
'बॉर्डर 2' का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं, ये फिल्म जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। 'बॉर्डर 2' 1997 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है, जो 1997 की क्लासिक फिल्म की तरह ही है। बता दें कि ओरिजिनल में लोंगेवाला की लड़ाई पर फोकस किया गया था, जबकि सीक्वल में कई युद्ध मोर्चों पर अलग-अलग लड़ाइयों को दिखाया गया है। मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स हैं।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


