Border 2 Box Office Day 21: गुरुवार को कमाई के लिए 'बॉर्डर 2' ने लगाया जोर, 21वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

Feb 13, 2026 05:51 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज रिलीज के 21 दिन बाद भी देखने को मिल रहा है। देशभक्ति से लबरेज ये फिल्म डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला।

Border 2 Box Office Day 21: गुरुवार को कमाई के लिए 'बॉर्डर 2' ने लगाया जोर, 21वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के रिलीज का दर्शकों ने लंबे वक्त तक इंतजार किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों को क्रेज अभी भी बना हुआ है। सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। 'बॉर्डर 2' की कहानी को ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। सनी देओल की ये फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर रहे है। ऐसे में अब 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितनी कमाई कर ली है।

रानी मुखर्जी ने दी टक्कर

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज रिलीज के 21 दिन बाद भी देखने को मिल रहा है। देशभक्ति से लबरेज ये फिल्म डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के ग्राफ पर नजर डालें तो इसमें काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। 'बॉर्डर 2' का सामना अब बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कॉम्पिटिशन थोड़ा तगड़ा हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद 'बॉर्डर 2' की रफ्तार कम नहीं हो रही है।

गुरुवार को 'बॉर्डर 2' ने लगाया जोर

'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। वहीं, अब 'बॉर्डर 2' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने 21वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 317.75 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन

डे वन30 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता224.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता70.15 करोड़ रुपये
डे 165.25 करोड़ रुपये
डे 177.25 करोड़ रुपये
डे 182 करोड़ रुपये
डे 192.5 करोड़ रुपये
डे 201.75 करोड़ रुपये
डे 211.75 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन317.75 करोड़ रुपये

'बॉर्डर 2' के बारे में जानें और भी…

'बॉर्डर 2' का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। वहीं, ये फिल्म जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता द्वारा को-प्रोड्यूस की गई है। 'बॉर्डर 2' 1997 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है, जो 1997 की क्लासिक फिल्म की तरह ही है। बता दें कि ओरिजिनल में लोंगेवाला की लड़ाई पर फोकस किया गया था, जबकि सीक्वल में कई युद्ध मोर्चों पर अलग-अलग लड़ाइयों को दिखाया गया है। मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, अन्या सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स हैं। यह 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।