Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBorder 2 Box Office Collection Day 19 Sunny deol film ahead of these 10 Indian Movies
Border 2 Day 19: ‘बॉर्डर 2’ की 19वें दिन अचानक बढ़ी कमाई, इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

Border 2 Day 19: ‘बॉर्डर 2’ की 19वें दिन अचानक बढ़ी कमाई, इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

संक्षेप:

Border 2 Collection Day 19: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की मंगलवार के दिन अचानक कमाई बढ़ गई। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ ने कई सुपरहिट फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मात दे दी है।

Feb 11, 2026 10:03 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Border 2 Collection Day 19: ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। हालांकि अभी भी सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। इन 19 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इतना ही नहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्मों को भी मात दे दी है।

‘बॉर्डर 2’ का 19वें दिन का कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ ने रविवार (17वें दिन) के दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सोमवार (18वें दिन) के दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं मंगलवार (19वें दिन) के दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपये कमाए।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस

‘बॉर्डर 2’ की कुल कमाई

19 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से कुल 314.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 464 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने 10 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। ‘बॉर्डर 2’ से मात खाने वाली फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, सलमान खान की ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर 3’, अजय देवगन की ‘रेड 2’ और ‘शैतान’, रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ और ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’, वहीं रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ शामिल हैं।

फिल्मभारतीय बॉक्स ऑफिसवर्ल्डवाइड कलेक्शनहिट/सुपरहिट
बॉर्डर 2314.59 करोड़ रुपये (19 दिनों का)464 करोड़ रुपयेअभी नतीजे आने में समय है
पद्मावत302.15 करोड़ रुपये585 करोड़ रुपयेब्लॉकबस्टर
सुल्तान300.45 करोड़ रुपये627.82 करोड़ रुपयेब्लॉकबस्टर
टाइगर 3282.79 करोड़ रुपये464 करोड़ रुपयेहिट
ब्रह्मास्त्र पार्ट 1267.2 करोड़ रुपये431 करोड़ रुपयेहिट
भूल भुलैया 2184.32 करोड़ रुपये265.5 करोड़ रुपयेहिट
रेड 2173.44 करोड़ रुपये237.46 करोड़ रुपयेहिट
शैतान148.21 करोड़ रुपये231 करोड़ रुपयेसुपरहिट
रॉकी रानी की प्रेम कहानी153.55 करोड़ रुपये357.5 करोड़ रुपयेहिट
मुंज्या102.53 करोड़ रुपये112 करोड़ रुपयेसुपरहिट
सीक्रेट सुपरस्टार63.4 करोड़ रुपये912.75 करोड़ रुपयेब्लॉकबस्टर

समरी

1. 'बॉर्डर 2' का 19वें दिन का कलेक्शन - 2.4 करोड़ रुपये

2. 'बॉर्डर 2' का कुल कलेक्शन (भारतीय बॉक्स ऑफिस) - 314.59 करोड़ रुपये

3. 'बॉर्डर 2' का कुल कलेक्शन (वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस) - 464 करोड़ रुपये

‘बॉर्डर 2’ का रिव्यू

‘बॉर्डर 2’ अच्छी फिल्म है। इस फिल्म में सुनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को बराबर स्क्रीन टाइम दिया गया है। हालांकि, इसके वॉर सीन्स एवरेज हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने अपने रिव्यू में ‘बॉर्डर 2’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;