Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBorder 2 And Mardaani 3 Box Office Collection Know How Much Sunny Deol And Rani Mukerji Movie Earn
Border 2 और मर्दानी 3 का बुरा है हाल, जानें अब तक कितने करोड़ कमाए

Border 2 और मर्दानी 3 का बुरा है हाल, जानें अब तक कितने करोड़ कमाए

संक्षेप:

सनी देओल की बॉर्डर 2 अब सिंगल डिजिट की कमाई कर रही है। वहीं रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का भी हाल कुछ सही नहीं। जानें अब तक कितनी कमाई की है दोनों फिल्मों ने।

Feb 04, 2026 10:10 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 जिनसे पहले दिन तगड़ी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया था, लेकिन अब फिल्म का नंबर धीरे-धीरे गिरते जा रहा है। फिल्म अब सिंगल डिजिट की कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को खबर लिखे जाने तक 3.56 करोड़ की कमाई कर ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बॉर्डर 2 की टोटल कमाई

इस कमाई के साथ बॉर्डर 2 ने टोटल 290.31 करोड़ की कमाई कर ली है। अब लगता है वीकेंड तक ही फिल्म 300 करोड़ कमा पाएगी।

गदर 2 से अब भी है पीछे

सनी की यह फिल्म अब भी उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी गदर 2 के पीछे है। गदर 2 ने टोटल 525.7 करोड़ कमाए थे तो अभी बॉर्डर 2, फिल्म से अभी काफी पीछे है।

वरुण की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

वहीं वरुण धवन की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बॉर्डर के बाद उनकी फिल्म दिलवाले है 148.42 करोड़ के साथ और फिर तीसरे नंबर पर 138.55 करोड़ के साथ जुड़वा 2 है।

मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रानी मुखर्जी की मर्दानी की बात करें तो फिल्म ने बुधवार को 1.71 करोड़ की कमाई की है। मर्दानी की कमाई अभी तक एक भी दिन डबल डिजिट में नहीं हुई है। अब तक टोटल रानी ने 24.06 करोड़ कमा लिए हैं।

ये भी पढ़ें:सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब और कहां देखें

बता दें कि रानी की मर्दानी 3, अभी उनकी टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल नहीं हुई है। उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तलाश है 93.61 करोड़ के साथ। दूसरी है मर्दानी 2 जिसने 47.35 करोड़ कमाए थे और तीसरे नंबर पर है 46.88 करोड़ के साथ कभी अलविदा ना कहना।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।