बॉर्डर 2 में पाकिस्तानी ऑफिसर बना ये एक्टर, बताया कैसा था वरुण धवन के साथ 3 मिनट का फाइट सीक्वेंस

Jan 23, 2026 07:34 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉर्डर 2 रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टर अली मुगल ने पाकिस्तानी अफसर का रोल किया है। फिल्म में उनका वरुण धवन संग एक फाइट सीक्वेंस भी है। इस फाइट सीक्वेंस के बारे में उन्होंने बता की और उसे मुश्किल बताया है। 

बॉर्डर 2 में पाकिस्तानी ऑफिसर बना ये एक्टर, बताया कैसा था वरुण धवन के साथ 3 मिनट का फाइट सीक्वेंस

बॉर्डर 2 रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर फिल्म को बेहतरनी रिव्यूज मिल रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, अहान शेट्टी, सनी देओल और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म में हीरोज की भूमिका में ये कलाकार नजर आए हैं। वहीं, फिल्म में खलनायक बने हैं एक्टर अली मुगल। अली मुगल फिल्म में पाकिस्तानी अफसर के किरदार में हैं। फिल्म में उनका वरुण धवन के साथ एक फाइट सीक्वेंस भी है। इस फाइट सीक्वेंस को अली ने मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने बहुत तैयारी की थी।

वरुण धवन संग एक्टर का फाइट सीक्वेंस

अली मुगल और वरुण धवन का फाइट सीक्वेंस तीन मिनट का है। इस बारे में जूम से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वो फाइट सीक्वेंस काफी कठिन और इंटेंस था इसलिए उसके लिए बहुत तैयारी करनी पड़ी। अली ने कहा, “वो लगभग तीन मिनट का फाइट सीक्वेंस है। मैंने उसको बहुत रिहर्स किया। मैंने फाइट वाले लड़कों के साथ बहुत रिहर्सल की। मुझे याद है जब हम बबीना में शूट कर रहे थे, मैं दो-चार दिन पहले पहुंच गया था। और दो-तीन दिन, मैं प्रैक्टिस कर रहा था, क्योंकि वो एक लंबा सीक्वेंस था। तो वो 3 मिनट की कोरियोग्राफी थी। मुझे हर चीज 3 महीने के लिए याद करनी थी।”

पहले भी एक्शन फिल्में कर चुके हैं अली

अली पहले भी एक्शन फिल्में कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने लंबा एक्शन सीक्वेंस किसी भी प्रोजेक्ट के लिए नहीं किया है। उन्होंने कहा, “सबसे बड़ा इसमें चैलेंज था कि हम एक दूसरे को चोट न पहुंचा दें। आप असल में नहीं लड़ रहे हैं। लेकिन आप उस पल में बहुत इंटेंस होते हैं।"

शूटिंग में क्या थी कठिनाई

अली ने कहा कि सबसे कठिन तो ये था कि जब हम प्रैक्टिस करते थे तो गद्दों पर करते थे, लेकिन जब शूट होता था तब वो कठोर पत्थर वाली जगह, कीचड़ और धूल-मिट्टी में होता था। अली ने कहा कि वरुण संग फाइट सीक्वेंस 'ट्रेंचेस' में हुआ था जहां सिर्फ इंसान चल ही सकता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।