Border 2 Advance Booking: बॉर्डर-2 की बिकीं 1.75 लाख टिकट्स, एडवांस बुकिंग के जरिए की अच्छी खासी कमाई

Jan 22, 2026 08:21 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Border 2 Advance Booking: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी के दिन दस्तक देगी। 24 जनवरी को शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। ऐसे में फिल्म को चार दिनों के इस लॉन्ग वीकेंड का भरपूर फायदा मिलेगा।

Border 2 Advance Booking: बॉर्डर-2 की बिकीं 1.75 लाख टिकट्स, एडवांस बुकिंग के जरिए की अच्छी खासी कमाई

Border 2 : सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार (23 जनवरी 2026) के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म 1997 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का यह सीक्वल है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सामने आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, सनी देओल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है।

बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग

‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग सोमवार (19 जनवरी) से शुरू हुई थी। मतलब 72 घंटों के अंदर ही फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार तक 1,75,982 टिक्ट्स की एडवांस बुकिंग की है और 5.65 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई कर ली है। यदि ‘ब्लॉक सीट्स’ को भी जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा 9.94 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाता है।

बॉर्डर 2

पहले दिन कितनी कमाई करेगी ‘बॉर्डर 2’?

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन 35 से 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सन देओल की फिल्म पहले ही दिन ‘धुरंधर’ को पछाड़ देगी। दरअसल, ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

‘बॉर्डर 2’ के बारे में कुछ जरूरी बातें

फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मेन लीड में हैं। ये फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान को हराया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।