राजेश खन्ना के निधन के 14 साल बाद हाईकोर्ट ने उनके 'आशीर्वाद' को 'भूतिया' कहने पर क्यों लगाई रोक?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजेश खन्ना का जुलाई 2012 में निधन हुआ था। उनके जाने के ठीक 14 साल बाद हाईकोर्ट ने उनके ‘आशीर्वाद’ को भूतिया कहने पर रोक लगाई है।

Bombay HC restrains media from calling Rajesh Khanna’s home Aashirwad haunted, cursed
राजेश खन्ना के घर आशीर्वाद को भूतिया या शापित कहने पर लगी रोक

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के मशहूर बंगले 'आशीर्वाद' को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इस संपत्ति को शापित, भूतिया या अशुभ बताने से रोक दिया है। कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया कि इस तरह के दावे पहली नजर में मानहानिकारक हैं और यह मकान मालिक के गरिमापूर्ण जीवन जीने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करते हैं।

किसके पास है राजेश खन्ना का 'आशीर्वाद'?

दरअसल, अब ये घर बिजनेस मैन शशि शेट्टी के पास है। राजेश खन्ना के निधन के बाद उन्होंने ने ही अक्षय कुमार से ये संपत्ति (लगभग 90 करोड़ में) खरीदी थी। फिर उन्होंने इस बंगले को गिरा दिया था और अपनी फैमिली के लिए चार मंजिला का नया घर बनवाया था। हालांकि, उन्होंने इसका नाम 'आशीर्वाद' ही रखा।

कोर्ट ने राजेश खन्ना के निधन के इतने साल बात क्यों दिया ये फैसला?

हाल ही में India.com सहित इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कई ऐसे आर्टिकल्स और वीडियो सामने आए, जिनमें इस घर को भारत के 'सबसे भूतिया मकानों' की लिस्ट में शामिल किया गया था। अपने घर को लेकर फैलाई जा रही इन भ्रामक खबरों से परेशान होकर वर्तमान मालिक शशि शेट्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

हाईकोर्ट ने कहा कि शशि शेट्टी की आपत्ति बिल्कुल जायज है। केवल सनसनी फैलाने के लिए किसी के घर को बिना किसी आधार के भूतिया या शापित बताना गलत है। चूंकि आरोपी पक्ष (मीडिया प्लेटफॉर्म्स) में से कोई भी कोर्ट में अपनी बात का बचाव करने नहीं आया इसलिए कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को होने वाली अगली सुनवाई तक इस तरह की खबरों पर रोक लगा रही है।

'आशीर्वाद' बंगले का इतिहास

राजेंद्र कुमार से शुरुआत: 1950 के दशक में अभिनेता राजेंद्र कुमार ने इसे लगभग 65,000 रुपये में खरीदा था। इस घर में रहने के दौरान उन्होंने लगातार कई हिट फिल्में दीं और उन्हें 'जुबली कुमार' कहा जाने लगा।

राजेश खन्ना का दौर: बाद में राजेश खन्ना ने इसे 3.5 लाख में खरीद लिया। इसी बंगले में रहते हुए राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले 'सुपरस्टार' बने और उनका दौर भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा दौर माना गया।

राजेश खन्ना की ख्वाहिश: साल 2012 में राजेश खन्ना के निधन के बाद उनके परिवार ने इसे शशि शेट्टी को बेच दिया। राजेश खन्ना की इच्छा इसे म्यूजियम बनाने की थी, लेकिन बिक्री के बाद नए मालिक ने साल 2016 में इसे तोड़कर नया घर बना लिया।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडराजेश खन्ना के 'आशीर्वाद' को 'भूतिया' कहने पर हाईकोर्ट अब क्यों लगाई रोक?