राजेश खन्ना ने अपनी पहली ही मूवी पर दे दी थी फिल्म छोड़ने की धमकी, लगा था 'मिस्टर एरोगेंट' का टैग

Apr 08, 2026 03:39 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Rajesh Khanna First Film Story: आज हम आपको राजेश खन्ना की पहली साइन की गई फिल्म राज का किस्सा सुना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनके ऊपर मिस्टर एरोगेंट का टैग लग गया था। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ था?

राजेश खन्ना ने अपनी पहली ही मूवी पर दे दी थी फिल्म छोड़ने की धमकी, लगा था 'मिस्टर एरोगेंट' का टैग

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। पर बॉलीवुड में कदम रखने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। राजेश खन्ना ने एक्टिंग की शुरुआत नाटकों से की थी, लेकिन उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं। राजेश खन्ना ने फिल्मों में कदम एक टैलेंट हंट (United Producers-Filmfare Talent Hunt) जीतने के बाद रखा था। उस टैलेंट हंट में उस वक्त के नामी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जज थे। टैलेंट हंट जीतने के बाद ही उनके हाथ उनकी पहली फिल्म ‘राज’ लगी थी। ‘राज’ पहली फिल्म थी जो राजेश खन्ना ने साइन की थी। इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई थी। इसके बाद राजेश खन्ना को एक और फिल्म के लिए साइन किया गया। वो फिल्म थी ‘आखिरी खत’। आखिरी खत राजेश खन्ना ने राज के बाद साइन की थी। लेकिन राज से पहले आखिरी खत रिलीज हुई और राजेश खन्ना की रिलीज होने वाली पहली फिल्म वही (आखिरी खत) बनी।

राजेश खन्ना को कैसे मिली उनकी पहली फिल्म?

‘राज’ राजेश खन्ना की पहली साइन की फिल्म थी। इसी फिल्म के सेट पर राजेश खन्ना पर मिस्टर एरोगेंट का टैग लग गया था। राजेश खन्ना को फिल्में नहीं मिल रही थीं। उनकी किस्मत तब पलटी जब जीपी सीप्पी ने अपने बेटे रमेश सिप्पी से कहा कि ये एक दिन बड़ा एक्टर बनेगा, इसको साइन करते हैं। इसके बाद राजेश खन्ना को साइन कर लिया गया।

फिल्म मिलने के बाद राजेश खन्ना के सामने क्या थी समस्या?

राजेश खन्ना पर लिखी किताब 'कुछ तो लोग कहेंगे' में लेखक बताते हैं कि राजेश खन्ना को जब पहली फिल्म मिली तो वो बहुत खुश थे। लेकिन जैसे ही उन्हें फिल्म का शेड्यूल पता चला वो परेशान हो गए। फिल्म के शेड्यूल के मुताबिक शूटिंग सुबह 9 बजे शुरू होनी थी जिसके लिए राजेश खन्ना को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना था। राजेश खन्ना उन लोगों में से थे जो सुबह देर तक सोते थे। वो स्कूल और कॉलेज भी टाइम पर नहीं पहुंच पाते थे।

फिल्म राज के बारे में

पहले ही दिन शूटिंग पर लेट पहुंचे थे राजेश खन्ना

रिपोर्टिंग टाइम सुनकर राजेश खन्ना सोच में पड़ गए कि अगर उन्हें 8 बजे रिपोर्ट करना है तो उन्हें सुबह 6 बजे उठना पड़ेगा। फिल्म की शूटिंग का दिन आ गया। पहले दिन सब कुछ सेट पर प्यार था। लाइटिंग, कैमरा सब कुछ डायरेक्टर भी पहला शॉट लेने के लिए बिल्कुल तैयार थे, लेकिन साढ़े 10 बजे तक राजेश खन्ना सेट पर ही नहीं पहुंचे। एक नए एक्टर से ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी। राजेश खन्ना करीब 11 बजे सेट पर पहुंचे। सीनियर टेक्नीशियंस के चेहरे पर राजेश खन्ना की देरी की वजह से गुस्सा था। इतने में ही सेट पर किसी सीनियर टेक्नीशियन ने ताना मारते हुए कहा- अगर इस लड़के के तेवर यही रहे तो शुरुआत होने से पहले ही इसका पैक-अप हो जाएगा।"

क्यों राजेश खन्ना पर लग गया था घमंडी होने का टैग?

ये ताना सुनने के बाद राजेश खन्ना डरे या घबराए नहीं। बल्कि उन्होंने अक्खड़ अंदाज में कहा कि इस फिल्म और मेरे करियर की ऐसी की तैसी। इसके लिए मैं अपनी लाइफस्टाइल नहीं बदलूंगा। राजेश खन्ना के इस जवाब से हर कोई हैरान था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि जिस लड़के का करियर अभी शुरू भी नहीं हुआ है वो इस तरह के जवाब दे रहा है। यही वजह थी कि पहली ही शूटिंग पर राजेश खन्ना पर मिस्टर एरोगेंट यानी घमंडी होने का ठप्पा लग गया था।

राजेश खन्ना और प्रोडक्शन कंट्रोलर के बीच हुई लड़ाई

राजेश खन्ना फिल्म में बने रहे और देरी से आते रहे। फिल्म का एक शेड्यूल हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शूट होना था। पूरी टीम वहां पहुंची थी। एक दिन शूटिंग के बाद राजेश खन्ना ने यूनिट के कुछ लोगों ने अपने कमरे में आने की दावत दी। वहां सब पहुंचे और शराब का दौर शुरू हुआ। बातों में काफी वक्त बीत गया। देर रात राजेश खन्ना के कमरे में फिर प्रोडक्शन कंट्रोलर आ पहुंचे। उन्होंने सबके हाथ में शराब का गिलास देखकर नाराजगी जाहिर की और गुस्से में लगभग चिल्लाते हुए सबसे पूछा कि क्या आप सब भूल गए हैं कि आपको शूटिंग पर सुबह जल्दी जाना है। उन्होंने राजेश खन्ना को भी कहा कि पहली फिल्म में इस तरह की नवाबी और ठाठ आपको शोभा नहीं देते हैं। राजेश खन्ना को प्रोडक्शन कंट्रोलर की बात बुरी लग गई थी। राजेश खन्ना ने प्रोडक्शन कंट्रोलर से भी ऊंची आवाज में चिल्लाते हुए कहा- ये आपका सेट नहीं है। ये मेरा कमरा है। मैं शूटिंग के बाद क्या करता हूं, इससे आपको कोई लेना-देना नहीं है।

एक नए लड़के से इस तरह का जवाब यूनिट के लोगों के सामने पाकर प्रोडक्शन कंट्रोलर और भी ज्यादा गुस्से में आ गए। उन्होंने मेज पर रखी प्लेट को गुस्से में तोड़ दिया। राजेश खन्ना ने कहा कि उन्होंने गुस्से में प्लेट तोड़ी है, तो वो ये मेज तोड़ सकते हैं। वहां, मौजूदा लोग बीचबचाव कराने की कोशिश करने लगे, लेकिन बात दोनों की ईगो पर आ गई थी।

फिल्म छोड़ने की दे दी थी धमकी

इसके बाद प्रोडक्शन कंट्रोलर ने राजेश खन्ना से कहा कि इस बर्ताव के साथ वो फिल्म को आगे पूरा नहीं कर पाएंगे। राजेश खन्ना इसपर भी चुप नहीं हुए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसी बात है तो उसी पल उस फिल्म को छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनकी वजह से अबतक जितना भी खर्चा हुआ है वो मुंबई जाकर भर देंगे। राजेश खन्ना की इस बात पर प्रोडक्शन कंट्रोलर थोड़े ठंडे पड़े। उन्होंने कहा कि इसका फैसला अब सुबह ही होगा। राजेश खन्ना जब अगले दिन शूट पर पहुंचे थे तो सेट पर बहुत ही नॉर्मल माहौल था। प्रोडक्शन कंट्रोलर भी इस तरह बर्ताव कर रहा था जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।