राजेश खन्ना ने अपनी बारात का अचानक बदल दिया था रास्ता, शादी वाले दिन एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने पहुंचे थे एक्टर

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

राजेश खन्ना के बारे में आपने बहुत से किस्से सुने होंगे। उनके जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा हम आपको बता रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि डिंपल कपाड़िया से शादी वाले दिन राजेश खन्ना जानबूझकर अपनी बारात एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से ले गए थे।

राजेश खन्ना ने अपनी बारात का अचानक बदल दिया था रास्ता, शादी वाले दिन एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने पहुंचे थे एक्टर

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के फैनडम के बारे में आपने बहुत से किस्से और कहानियां सुनी होंगी। राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त थी। उन्होंने अपने करियर में बहुत सफलता देखी। पर आज हम आपको राजेश खन्ना के सफल करियर की नहीं बल्कि उनके निजी जीवन से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। बात है राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी की। क्या आप जानते हैं कि अपनी शादी वाले दिन राजेश खन्ना की बारात जिस रास्त से जाने वाली थी, वो रास्ता उन्होंने बदलवाया था और अपनी बारात को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के घर के सामने से ले गए थे।

जब राजेश खन्ना ने बदला अपनी बारात का रास्ता

राजेश खन्ना के जीवन पर लिखी किताब 'कुछ तो लोग कहेंगे' में इस किस्से का जिक्र मिलता है। किताब के मुताबिक, राजेश खन्ना के घर आशीर्वाद और डिंपल कपाड़िया के घर का रास्ता बिल्कुल सीधा था। बारात उसी सीधे रास्ते से गुजरने वाली थी, रूट पहले से तय था, लेकिन अचानक राजेश खन्ना ने अपनी बारात का रास्ता बदल दिया था।

अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली बारात

राजेश खन्ना ने अपनी बारात का रास्ता इसलिए बदला क्योंकि वो अपनी बारात को अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के घर के सामने से ले जाना चाहते थे। उनकी बारात फिर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से ही निकली। किताब के मुताबिक, अंजू और राजेश खन्ना का रिश्ता उनकी शादी से कुछ दिन पहले ही टूटा था।

बारात में मौजूद लोग थे हैरान

किताब के मुताबिक, राजेश खन्ना के इस फैसले से बारात में कुछ लोग हैरान थे। लेकिन, जो लोग राजेश खन्ना को जानते थे वो इस कदम से बिल्कुल हैरान नहीं थे। हालांकि, सबके मन में यही सवाल था कि आखिर अपनी शादी वाले दिन उन्होंने इस तरह का कदम क्यों उठाया।

कुछ ऐसी थी राजेश खन्ना की फीमेल फैन फॉलोइंग

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी 27 मार्च 1973 को हुई थी। वहीं, राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू के रिश्ते की बात करें तो उन दोनों का सात साल लंबा रिलेशनशिप था। राजेश खन्ना की फीमेल फैन फॉलोइंग गजब थी। किताब में बताया गया है कि जिस दिन राजेश खन्ना की शादी थी उस दिन मुंबई के सी-फेस के आसपास पूरा दिन पुलिस का जोरदार बंदोबस्त था क्योंकि उन्हें डर था कि राजेश खन्ना की दीवानी उनकी फीमल फैंस उनकी शादी की खबर से गम में समुद्र में कूद सकती हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।