इस टॉप एक्ट्रेस के घर में पड़ी थी रेड, बाथरूम में मिला था काला धन, कोर्ट में कहा था-वेश्यावृत्ति से कमाए
बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस के घर आयकर विभाग की रेड पड़ी थी। उनके घर के बाथरूम में 12 लाख रुपये का काला धन मिला था। आइए आपको इस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं।

‘आपकी नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे’...60 के दशक का ये गाना आज भी लोग गुनगुनाते हैं। आपने भी ये गाना जरूर सुना होगा। इस गाने में नजर आने वालीं एक्ट्रेस का नाम माला सिन्हा है। माला सिन्हा अपने दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उन्होंने 'बादशाह', 'हेलमेट', 'प्यासा', 'नया जमाना', 'एक गांव की कहानी' जैसी ढेरों फिल्मों में काम किया। और फिर 1978 में एक दिन अचानक उनके घर में आईटी की रेड पड़ गई और उनका करियर बर्बाद हो गया।
आईटी की रेड में क्या मिला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1978 में जब इनकम टैक्स ने माला सिन्हा के मुबंई स्थित घर पर छापा मारा तो उनके बाथरूम से 12 लाख की गड्डियां बरामद हुईं। आज 12 लाख कम लगते हैं, लेकिन उस जमाने में 12 लाख रुपये बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी।
कोर्ट पहुंचा मामला
मामला कोर्ट तक पहुंचा। माला सिन्हा को इस बात की चिंता थी कि कहीं इनकम टैक्स वाले उनकी ये कमाई जब्त न कर लें। ऐसे में उन्होंने अपने वकील और अपने पिता अल्बर्ट सिन्हा के कहने पर कोर्ट में सच बता दिया।
कैसा सच?
उन्होंने कोर्ट में कहा कि उन्होंने ये पैसे वेश्यावृत्ति से कमाए हैं। माला का ये बयान नेशनल हेडलाइन बन गया। कल तक जिस एक्ट्रेस के लाखों फैन थे वो सबकी नजरों में विलेन बन गई और उनका करियर खत्म हाे गया। हालांकि, उन्होंने बाद में कहा था कि उन्होंने कोर्ट में झूठ कहा था ताकि उन्हें उनके पैसे वापस मिल जाएं।
कंजूस थीं माला
कहा जाता है कि माला के पास पैसों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन वो बहुत ज्यादा कंजूस थीं। बताया जाता है कि माला अपने घर का काम भी खुद ही करती थीं ताकि उन्हें नौकर चाकर पर पैसा खर्चा करना न पड़े।
किससे की शादी?
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि माला ने एक ही शख्स से 3 बार शादी की थी। दरअसल, माला सिन्हा ने पहली बार कोर्ट मैरिज की। चूंकि वो ईसाई थीं इसलिए उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी चर्च में हो। ऐसे में माला ने अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए मुंबई के एक गिरजाघर में दूसरी बार शादी की।
तीसरी बार क्यों हुई शादी?
माला के पति चिदंबर प्रसाद लोहानी के परिवार वाले खुश नहीं थे। उन्होंने चिदंबर के सामने शर्त रखी कि जब तक बहू सात फेरे नहीं लेगी, तब तक वो लोग उसका गृह प्रवेश नहीं करेंगे। ऐसे में चिदंबर के परिवार वालों की खुशी के लए माला ने तीसरी बार हिंदू धर्म के मुताबिक शादी रचाई। इस तरह माला सिन्हा ने एक ही शख्स से तीन बार शादी की।
अभी कितने साल की हैं माला?
माला 89 साल की हैं। उनके पति चिदंबर का साल 2024 में निधन हो गया था। वहीं उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा लाइमलाइट से दूर हैं। बता दें, प्रतिभा ने साल 1992 में फिल्म 'महबूब मेरे महबूब' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगभग 13-15 फिल्में कीं जिनसे में कोई हिट नहीं हुई। फिर साल 1996 में आमिर खान की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' आई। इस फिल्म में उनका एक गाना था 'परदेसी जाना नहीं'। ये गाना सुपरहिट हुआ, लेकिन प्रतिभा ने इंडस्ट्री छोड़ दी।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


