बॉलीवुड की वो सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जिसे देखकर चकरा जाएगा दिमाग, एक ही घर में 15 दिनों में पूरी हुई शूट

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

 IMDb के मुताबिक, 1 घंटे 30 मिनट की ये फिल्म राम गोपाल वर्मा ने सिर्फ 15 दिन में पूरा कर ली थी। आपको ये भी बात हैरान करेगी कि मूवी में उर्मिला का कोई कैरेक्टर नेम ही नहीं होता है। इस मूवी के कई सीन आपको डर से आंखें बंद करने पर मजबूर कर देंगे।

बॉलीवुड की वो सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जिसे देखकर चकरा जाएगा दिमाग, एक ही घर में 15 दिनों में पूरी हुई शूट

एक्शन और रोमांस बेस्ड फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्राइम थ्रिलर फिल्मों को पसंद करने वाली ऑडियंस की संख्या भी काफी ज्यादा है। इन फिल्मों को लेकर लोगों के बीच इतना क्रेज होता है कि वो इसे एक नहीं बल्कि कई-कई बार देखते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपका भी दिमाग सुन्न पड़ जाएगा। इस फिल्म के बारे में एक और खास बात शायद ही कोई जानता होगा ये फिल्म महज 15 दिनों में शूट हुई थी। तो चलिए जानते हैं कौन सी है ये सस्पेंस थ्रिलर मूवी और इसके मेन लीड स्टार्स के बारे में...

एक ही घर में पूरी हुई थी शूटिंग

हम जिस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'कौन?' है। साल 1999 में रिलीज हुई इस मूवी में उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थीं। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उर्मिला के साथ लीड रोल में मनोज बाजपेयी और सुशात सिंह थे। आपको ये जानकर सच में हैरानी होगी कि 'कौन?' की सारी शूटिंग एक ही घर में पूरी हुई है। मतलब ये मूवी इस घर के अलावा दूसरे किसी भी लोकेशन पर शूट नहीं की गई।

मनोज बाजपेयी

सिर्फ 15 दिन में फिल्म की शूटिंग हुई थी पूरी

उर्मिला मातोंडकर की 'कौन?' की एक और बात आपको हैरान करेगी। एक तरफ जहां किसी फिल्म को बनने में कई साल लग जाते हैं। वहीं, 'कौन?' सिर्फ 15 दिनों में ही पूरी शूट कर ली गई थी। यही नहीं, इस मूवी का एक-एक सीन आपकी नजरें स्क्रीन से हटने नहीं देंगी। साथ ही इसके कई ऐसे सीन हैं, जिसे देखकर आप भी अपनी आंखें डर से बंद करने पर मजबूर हो जाएंगे। IMDb के मुताबिक, 1 घंटे 30 मिनट की ये फिल्म राम गोपाल वर्मा ने सिर्फ 15 दिन में पूरा कर ली थी। आपको ये भी बात हैरान करेगी कि मूवी में उर्मिला का कोई कैरेक्टर नेम ही नहीं होता है।

इस फिल्म में उर्मिला की धांसू परफॉर्मेंस

उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर में रोमांटिक और गंभीर किरदार निभाए हैं। यही नहीं, उन्होंने हॉरर और सस्पेंस वाली फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसमें रंगीला, जुदाई, खूबसूरत, सत्या, प्यार तूने क्या किया, पिंजर और तहजीब जैसी तमाम फिल्मों का नाम शामिल हैं। यही नहीं, उन्होंने, भूत, नैना, जंगल, दौड़, दीवानगी जैसी हॉरर और सस्पेंस भरी फिल्में भी की हैं। बता दें कि उर्मिला ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन हिंदी मूवीज में लीड रोल निभाने से पहले उर्मिला मातोंडकर ने साउथ फिल्मों में काम किया। उनकी पहली लीड फिल्म चाणक्यन थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में नरसिम्हा से डेब्यू किया। पहली ही फिल्म हिट होने के बाद इंडस्ट्री को उर्मिला के रूप में एक नई हीरोइन मिल गई थी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।