कौन था 34 साल का वो डायरेक्टर, जिसने अपने करियर में बनाई सिर्फ 1 फिल्म, जिस दिन मिला नेशनल अवॉर्ड उसी दिन हुई भयानक मौत
आज हम आपको एक ऐसे डायरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक फिल्म बनाई और उस टाइमलेस क्लासिक मूवी को दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड मले। लेकिन जिस दिन उनकी फिल्म को ये अवॉर्ड मिला उसी दिन उसकी मौत हो गई।

हिंदी सिनेमा में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां कई टैलेंटेड एक्टर्स और डायरेक्टर रहे हैं और रहे। लेकिन हर किसी की किस्मत में ये चमक लंबे वक्त तक रहे ये जरूरी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे डायरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक फिल्म बनाई और उस टाइमलेस क्लासिक मूवी को दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड मले। लेकिन जिस दिन उनकी फिल्म को ये अवॉर्ड मिला उसी दिन उसकी मौत हो गई। आइए जानते हैं वो डायरेक्टर और उस फिल्म के बारे में...
मिले दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड मले
एक टाइमलेस क्लासिक फिल्म देने वाले इस डायरेक्टर का नाम अवतार कृष्ण कौल है। वहीं, अवतार की उस फिल्म का नाम '27 डाउन', जो साल 1974 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म हिंदी सिनेमा जगत के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में एक्ट्रेस राखी गुलजार और एम के रैना ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं, हरी प्रसाद चौरसिया जी ने '27 डाउन' फिल्म का म्यूजिक दिया था। आपको बता दें कि ये फिल्म रमेश बक्षी की उपन्यास 'अठारह सूरज के पौधे' पर बनाई गई थी। फिल्म '27 डाउन' ने एक नहीं बल्कि दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते। पहला बेस्ट फीचर फिल्म इन हिंदी और दूसरा बेस्ट सिनेमेटोग्राफी। मले, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
लड़की को बाचाने में गई जान
अवतार कृष्ण कौल के लिए उनकी '27 डाउन' फिल्म हमेशा के लिए आखिरी ही रह गई। '27 डाउन' रिलीज के कुछ महीनों बाद ही अतवार के साथ एक दुखद घटना घटी। 20 जुलाई 1974 को बॉम्बे के वालकेश्वर में एक लड़की पानी में डूब रही थी, जिसे बचाने के लिए अवतार भी पानी में कूद गए। लेकिन किस्मत ने अलग ही पल्टी मारी। उस लड़की को बचाने की कोशिश में अवतार अपनी ही जान गवां बैठे।
डायरेक्टर की मौत के दिन फिल्म को मिला अवॉर्ड
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी दिन नेशनल अवार्ड का ऐलान हुआ था। वहीं, उनकी फिल्म ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते। अपनी मौत के वक्त अवतार सिर्फ 34 साल के थे। उनके बहादुरी भरे आखिरी काम ने फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया और उनके परिवार और चाहने वालों को तोड़ दिया। आज भी अवतार की '27 डाउन' को उनकी पहली और आखिरी फिल्म के तौर पर याद किया जाता है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


