बॉलीवुड के इस गाने ने हॉलीवुड को पहुंचाया था कोर्ट, बप्पी लहरी ने जीता था केस, मिले थे 4744 करोड़ रुपये
Bollywood Songs Controversy: आइए आपको वो किस्सा बताते हैं जब हॉलीवुड ने बॉलीवुड के गाने का धुन चुराया था। इतना ही नहीं, कोर्ट में केस हारने के बाद उन्हें 4744 करोड़ रुपये भी देने पड़े थे।

1981 की बात है। बॉलीवुड के डिस्को किंग बप्पी लहरी ने फिल्म 'ज्योति' के लिए एक आइकॉनिक गाना तैयार किया था। म्यूजिक बप्पी लहरी का था और आवाज दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की थी। जब ये गाना रिलीज हुआ था तब हर कोई इसे गुनगुनाता था। सब ठीक चल रहा था, लेकिन गाने के रिलीज होने के 21 साल बाद हॉलीवुड ने इस गाने की धुन चोरी कर ली।
विवाद की शुरुआत
आपको याद होगा, साल 2002 में अमेरिकी हिप-हॉप आर्टिस्ट ट्रुथ हर्ट्स (Truth Hurts) का एक गाना रिलीज हुआ था जिसका नाम 'एडिक्टिव' था। जब भारतीयों ने ये गाना सुना तब उनके कान खडे हो गए। उन्हें ऐसा लगा कि 'एडिक्टिव' गाने की शुरुआत और उसका पूरा बैकग्राउंड म्यूजिक हूबहू लता मंगेशकर के गाने 'थोड़ा रेशम लगता है' से लिया गया है।
बप्पी दा का एक्शन
जब ये बात बप्पी दा को पता चली तब उन्होंने पहले पूरा 'एडिक्टिव' गाना सुना और फिर म्यूजिक लेबल 'सारेगामा' के साथ अमेरिकी अदालत का रुख किया। उन्होंने 'एडिक्टिव' के प्रोड्यूसर डॉ. ड्रे पर मुकदमा ठोक दिया। 'एडिक्टिव' के मेकर्स ने तर्क दिया कि उन्होंने ये धुन एक विदेशी रेडियो स्टेशन पर सुनी थी और उन्हें नहीं पता था कि इसके कॉपीराइट्स किसके पास हैं।
अदालत का फैसला
बप्पी दा और डॉ. ड्रे की ये कानूनी लड़ाई काफी लंबी चली थी और अंत में जीत बप्पी दा की हुई थी। कोर्ट ने आदेश दिया था कि जब तक गाने में बप्पी लहरी और सारेगामा को क्रेडिट नहीं दिया जाता, तब तक 'एडिक्टिव' गाने की सीडी और एल्बम की बिक्री पर रोक लगी रहेगी।
4744 करोड़ रुपये
कोर्ट ने हॉलीवुड कंपनी पर जुर्माना भी लगाया था। हर्जाना और रॉयल्टी मिलाकर कोर्ट ने उन्हें 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,744 करोड़ रुपये देने के आदेश दिए थे।
फिल्म ‘ज्योति’ के बारे में
'ज्योति' अपनी कहानी और गानों की वजह से हिट हुई थी। इस फिल्म में जितेंद्र का डबल रोल था। वहीं हेमा मालिनी, अशोक कुमार, शशिकला, और अजीत ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाए थे।
अब इस दुनिया में नहीं हैं बप्पी लहरी
बप्पी लहरी अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका निधन 15 फरवरी 2022 को 69 साल की उम्र में मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में हुआ था। बताया गया था कि वे लंबे समय से बीमारे और स्लीप एपनिया से पीड़ित थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब उन्हें घर लाया गया था तब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी और हार्ट अटैक के बाद उनका निधन हो गया था। दो दिन बाद जब उनका बेटा बप्पा लहरी लॉस एंजेलिस से मुंबई आए तब उनका अंतिम संस्कार किया गया।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


